महिलाओं का सम्मान
हटा, दमोह। मध्य प्रदेश महाशिवरात्रि के महापर्व पर गायत्री शक्तिपीठ के अन्तर्गत समीपस्थ हिनौता कला ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक एवं गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश दुबे ने महाशिवरात्रि पर्व का महत्त्व बताया और श्रद्धालुओं को शिव का दर्शन समझाया। उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ भला और शंकर का अर्थ कल्याणकारी होता है। भगवान भोलेनाथ ने संसार की भलाई के
लिए ही हलाहल का पान किया। उसी तरह भला करने वालों के ऊपर ही भोले की कृपा होती है।
8 मार्च को ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। श्री दुबे जी ने समस्त शिवभक्तों को नारी शक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी। अर्जुन तिवारी एवं नर्मदा असाटी सहित अस्पताल के सभी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
यदि तुम निष्कपट भाव से भगवान के साथ रहना चाहते हो तो विश्व में किसी के साथ भी कपट मत रखो, क्योंकि विश्व में वह प्रभु ही तो सर्वत्र व्याप्त है।
- स्वामी विवेकानन्द