गायत्रीतीर्थ शान्तिकुञ्ज
Click here for apply shivir
(साधनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ)
- यह तीर्थ गंगा की गोद, हिमालय की छाया तथा सप्तऋषियों की तप:स्थली में स्थापित आश्रम-आरण्यक है। यह शैक्षणिक अकादमी एवं व्यक्तित्व निर्माण की टकसाल है।
- संस्थापक-संरक्षक युगऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, प.पू.गुरुदेव पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं स्नेह सलिला, शक्ति स्वरूपा, प.वं. माता जी ने 1926 से प्रज्वलित अखण्ड दीप के समक्ष 24-24 लाख के 24 वर्ष तक गायत्री महापुरश्चरण किये वह यहाँ स्थापित है। ऋषियुग्म ने धर्मतंत्र से लोक शिक्षण के पवित्रतम् उद्देश्य से इसकी स्थापना की है।
- यहाँ ऋषिप्रणीत षोडश संस्कार सम्पन्न कराए जाते हैं। यहाँ गायत्री की त्रिकाल संध्या होती है तथा 24 कुण्डीय अखण्ड यज्ञाग्रि स्थापित यज्ञशाला में सभी साधक नित्य नियमित यज्ञ करते हैं।
- यहाँ की सभी गतिविधियाँ भावनाशील, उदारमना अंशदानियों के श्रद्धानुदान नियमित अंशदान (धनदान) एवं अन्नदान (मुट्ठी फण्ड) से चलती हैं।
- यहाँ के नियमित रूप से चलने वाले साधना-शिक्षण सत्रों में आने के लिए साधक पूर्व में ऑन लाईन पंजीयन करके, अनुमति लेकर आते हैं।
- प्रतिमाह की 1 से 9, 11 से 19 तथा 21 से 29 की तिथियों (तारीखों) में नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्र चलते हैं।
- नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्र, साधना प्रधान है, इसमें साधकों को एक आध्यात्मिक गतिविधियों से युक्त दिनचर्या का पालन करना अनिवार्य होता है। इस सत्र में 24 हजार गायत्री मंत्र का लघुअनुष्ठान सभी साधक करते हैं। सभी साधक भाइयों को पीला धोती-कुर्ता तथा बहनों को पीली साड़ी पहनना अनिवार्य होता है।
- ऋषियों के अनुसार सेवा एवं साधना से पुण्य की प्राप्ति होती है। पुण्य सुख-समृद्धि एवं शान्ति पाने का समर्थ साधन हैं, वह पुण्य ऋषिप्रणीत सेवा,साधना एवं संस्कारों से प्राप्त होता है।
- नौ दिवसीय साधना सत्र, साधना प्रधान है तथा एक मासीय युगशिल्पी सत्र शिक्षण प्रधान है, जो प्रतिमाह 1 से 29 की तिथियों में चलता है। जिसमें धर्मतंत्र से लोकशिक्षण, समाज में धर्म चेतना के जागरण हेतु सम्भाषण-गायन-वादन-कथा-प्रवचन तथा सांस्कृतिक उन्नयन का शिक्षण दिया जाता है।
- जो साधक नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्र कर चुके होते हैं, उन्हें एक मासीय युगशिल्पी प्रशिक्षण में प्रवेश मिलता है। एक मासीय युगशिल्पी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एक मासीय परिव्राजक सत्र किया जा सकता है। परिव्राजक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोकमंगल की सेवा साधना करने हेतु गायत्री परिवार के देशव्यापी केन्द्रों में परिव्रज्या करने जाते हैं। यहाँ सेवा-समयदान हेतु साधकों को उपर्युक्त साधना एवं प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।
- ‘रोटी-कपड़ा और मकान साथ-साथ नैतिक उत्थान’ के आधार पर यहाँ साधकों को आर्थिक स्वावलम्बन हेतु गौ आधारित कृषि, गौ पालन, ग्राम्य स्वावलम्बन, कागज निर्माण आदि प्रशिक्षण नि:शुल्क दिये जाते हैं।
पंजीयन की प्रक्रिया—
पंजीयन हेतु www.awgp.org वेब साईट पर शिविर पंजीयन में आवेदन करते हैं। आवेदन की अनुमति मिलने के बाद ही आने की व्यवस्था बनाएँ। शिविर अनुमति-आवेदन प्रक्रि या आरम्भ करने के पूर्व स्वयं का (1 MB से कम )पासपोर्ट साईज का फोटो तथा (1 MB से कम) आधार कार्ड का फोटो साईड का फोटो जिस उपकरण से पंजीयन प्रक्रि या की जा रही है, उस कम्प्यूटर सिस्टम या मोबाइल में सेव करके रख लें । इसकी आवश्यकता पड़ेगी।
Shantikunj has been developed as a spiritual sanatorium where practical guidance is given to make ones body, mind and inner-self healthy and elevated. For upliftment of the moral,cultural,spiritual and ethical values, national integration and development of youths, various trainings are organized regularly(1).
Accommodation and Food: |
Rule & Regulation: |
Accommodation provided on sharing basis and Bhojan-Prasad (food) is served in Bhojnalaya.
Both of them available for everyone without any cost. |
Need to wear Indian Dress like Dhoti & Sarees during yagya. Follow the routine of Shantikunj. View more.. |
Following Shivir Running by Dev Sanskriti Vishwavidhalaya (DSVV). Apply by call on 09258360526.
Shivir Name |
Duration |
Scheduled Date |
Contact |
Swavlambi Gram Vikas |
45 Days |
|
09258360526 |
Nine days Orientation of Swavlambi Gram Vikas |
9 Days |
|
09258360526 |
Gaushala Management |
15 Days |
|
09258360526 |
Handloom Technology |
3 Month |
|
09258360526 |
Woolen & Cotton Spinning |
1 Month |
|
09258360526 |
Woolen & Cotton Cloth Weaving |
1 Month |
|
09258360526 |
Carpet & Dari Weaving |
1 Month |
|
09258360526 |
Hand made paper products. |
2 Month |
|
09258360526 |
Handmade paper production |
1 Month |
|
09258360526 |
Paper Conversion Production Training |
1 Month |
|
09258360526 |
Jute Product making. |
15 Days |
|
09258360526 |
Write Your Comments Here: