शांतिकुंज में खेल प्रतिभा परिष्कार महोत्सव-2024 का आयोजन
हरिद्वार, 23 मार्च। गायत्री परिवार के केन्द्र शांतिकुंज में दो दिवसीय खेल प्रतिभा परिष्कार महोत्सव-2024 का आयोजन हुआ। महोत्सव का शुभारंभ शांतिकुंज के श्रीरामपुरम् के मैदान में बॉलीवाल से हुआ। बॉलीवाल में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या एवं श्री अजय त्रिपाठी की टीम के बीच के मैत्री मैच खेला गया। वासंती उल्लास के साथ होली पर्व की पूर्व संध्या में हुए रस्साकसी में 80 वर्ष आयु पार कर चुके लोगों में भी युवाओं जैसा उत्साह दिखा और अपनी टीम के साथ रस्सी खींचने में पूरजोर मेहनत की और वे विजयी भी हुए। इन खेलों में पूरा शांतिकुंज परिवार शामिल रहा।
गायत्री परिवार के अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या-श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं शैफाली दीदी की अगुवाई में बहिनों ने मेंहदी, निशानेबाजी, दिमाग का दही, राधा मटकी दौड़, कुर्सी दौड़, टंग ट्विस्ट, रस्साकसी, सूईधागा पिरोना, एक्सन सांग आदि प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक अपना हूनर दिखाया। बहिनों का उत्साहवर्धन करते श्रद्धेया शैलदीदी ने अपने संदेश में कहा कि जीवन एक खेल है, उसे खेल की तरह जीना चाहिए। जिसके मन में सदा उत्साह उमंग और उल्लास भरा रहे, वही युवा है। जो काम करने में सदा उत्सुक और सक्रिय रहते हैं, वे युवा हैं। शैफाली दीदी ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता है। खेल तनाव को दूर करने का सबसे बेहतर माध्यम है। खेल के माध्यम से जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर देश-विदेश से आये गायत्री साधकों, शांतिकुंज कार्यकर्त्ता तथा देवसंसकृति विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिभागियों का उत्साह संवर्धन किया। इस खेल प्रतियोगिताओं में शांतिकुंज के अनेक वरिष्ठों ने भाग लिया।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
सेवक कभी अपने मन में ऐसा भाव नहीं लाता कि वह सेवक है। वह अपने स्वामी अथवा सेव्य का आभार मानता है कि उन्होंने अपार कृपा करके उसे सेवा का अवसर प्रदान कि या अर्थात् वह सेवा नहीं कर रहा, अपितु उसके स्व...
आत्मचिंतन के क्षण
जहाँ मन और आत्मा का एकीकरण होता है, जहाँ जीव का इच्छा रुचि एवं कार्य प्रणाली विश्वात्मा की इच्छा रुचि प्रणाली के अनुसार होती है, वहाँ अपार आनन्द का स्त्रोत उमडता रहता है, पर जहाँ दोनों में विरोध हो...
आत्मचिंतन के क्षण
कठिनाइयाँ एक ऐसी खराद की तरह है, जो मनुष्य के व्यक्तित्व को तराश कर चमका दिया करती है। कठिनाइयों से लड़ने और उन पर विजय प्राप्त करने से मनुष्य में जिस आत्म बल का विकास होता है, वह एक अमूल्य सम्पत्ति...
आत्मचिंतन के क्षण
बुद्धि जीवन यापन के लिए साधन एकत्रित कर सकती है,गुत्थियों को सुलझा सकती है, किन्तु जीवन की उच्चतम भूमिका में नहीं पहुँचा सकती। चेतना की उच्चस्तरीय परतों तक पहुँच सकता, तो हृदय की महानता द्वारा ही स...
आत्मचिंतन के क्षण
संसार में बहुत से प्राणी हैं। बड़े विचित्र विचित्र प्राणी हैं, मछलियां, चमगादड़, गिरगिट इत्यादि। इनमें से जो गिरगिट है, परमात्मा ने उसको ऐसी शक्ति और कला दी है, कि जब उसे कहीं पर अपनी जान का ...
आत्मचिंतन के क्षण
अपने माता-पिता गुरुजनों आदि के साथ मीठी भाषा बोलें, सभ्यता पूर्ण व्यवहार करें।
प्रायः लोग अपने आपको बहुत पठित एवं सभ्य व्यक्ति मानते हैं। परंतु जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती जाती है, उनमें...
आत्मचिंतन के क्षण
चाहे व्यक्तिगत समृद्धि की बात हो, चाहे समूहगत सम्पन्नता का विषय हो, उपाय एक ही है, लोगों का वर्तमान दृष्टिकोण बदला जाय। मन को प्रफु ल्लित करने के लिए इस सृष्टि में इतना विस्तृत आधार मौजूद है कि हर ...
आत्मचिंतन के क्षण
साधु-ब्राह्मणों का यह एक परम पवित्र कर्त्तव्य है कि इस समय जिस धर्म के आश्रय में वे अपनी आजीविका चलाते हैं और पूजा-सम्मान प्राप्त करते हैं उस धर्म रक्षा के लिए उन्हें कुछ काम भी करना चाहिए-कष्ट भी ...
आत्मचिंतन के क्षण
परिवार बसा लेना आसान है, लोग आये दिन बसाते ही रहते हैं, उसका पालन भी कोई विशेष कठिन नहीं। सभी उसका पालन करते हैं, किन्तु परिवार को समुन्नत एवं सुसंस्कृत बनाने के लिए उसका निर्माण करना एक श्रम साध्य...
आत्मचिंतन के क्षण
मन और अन्त:करण की एकता में, दोनों के मिलन में ही सुख है। इसी को योगिक शब्दावली में आत्मा और परमात्मा का मिलन कह सकते हैं। इस मिलन का ही दूसरा नाम "योग' है। आत्मा और परमात्मा के मिलन से दोन...