ज्ञानयज्ञ के लिए समर्पित प्रयागराज के कार्यकर्त्ताओं की उत्कृष्ट सेवाएँ
प्रज्ञा अभियान के मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ विशेषांक की 25000 प्रतियाँ नि:शुल्क बाँटीं
नवी मुम्बई। महाराष्ट्र
विगत लगभग 25 वर्षों से परम पूज्य गुरूदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह समर्पित ‘ज्ञानयज्ञ शाखा प्रयागराज’ ने मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ में
उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान कीं। शाखा के चार प्रमुख सहयोगी सर्वश्री अवधेश सिंह, रामदेव यादव, शेषनाथ श्रीवास्तव एवं देवब्रत साहा राय इस महायज्ञ में समयदान के लिए पहुँचे। उन्होंने जन-जन के सहयोग से प्रकाशित प्रज्ञा अभियान के ‘मुम्बई अश्वमेध महायज्ञ विशेषांक’ की 25000 प्रतियाँ लोगों में नि:शुल्क वितरित कराइर्ं। स्वयं चारों भाइयों ने दिल्ली शाखा द्वारा प्रायोजित ब्रह्मभोज योजना को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। इस हेतु बनाए गए चार काउंटरों में से एक को सँभालते हुए अखण्ड ज्योति, युग निर्माण योजना और पाक्षिक प्रज्ञा अभियान के हजारों ग्राहक बनाये। प्रयागराज से ही पहुँचे जिला समन्वयक श्री संजय गुप्ता आदि अन्य 15 भाइयों ने भी ज्ञानयज्ञ के लिए सेवाएँ समर्पित कीं।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...
रचनात्मक आन्दोलनों के प्रति जन-जन में उत्साह जगाए
यह यज्ञभाव को जनजीवन में उतारने का चुनौतीपूर्ण समय है
विगत आश्विन नवरात्र के बाद से अब तक का समय विचार क्रान्ति ...
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है
मनुष्य अनन्त शक्तियों का भाण्डागार है। ये शक्तियाँ ही जीवन के उत्कर्ष का आधार हैं। शारीरिक, मानसिक, आत्मिक क्षमताओं का विकास, सफलता, सिद्धि, सुख और आनन्द की प्राप्ति सब इन्हीं आत्मशक्तियों के जागरण...
आत्मचिंतन के क्षण
जीवन का लक्ष्य खाओ पीओ मौज करो के अतिरिक्त कुछ और ही रहा होगा यदि हमने अपना अवतरण ईश्वर के सहायक सहयोगी के रूप में उसकी सृष्टि को सुन्दर समुन्नत बनाने के लिए हुआ अनुभव किया होता पर किया क्या जाय बु...
आत्मचिंतन के क्षण
एकाँगी उपासना का क्षेत्र विकसित कर अपना अहंकार बढ़ाने वाले व्यक्ति , ईश्वर के सच्चे भक्त नहीं कहे जा सकते। परमात्मा सर्व न्यायकारी है। वह, ऐसे भक्त को जो अपना सुख, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करना च...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी एक समुदाय के विचार किसी दूसरे समुदाय के विरुद्ध हो सकते हैं। किसी एक वर्ग का आहार -विहार दूसरे वर्ग के विपरीत पड़ सकता है। एक की भावनायें, मान्यतायें आदि दूसरे से टकरा सकती हैं। इसी विविधता, व...