नारी शशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत करता 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ
गोड्डा। झारखंड
14 से 17 मार्च 2024 की तिथियों में गोड्डा के श्रीराम नगर, सरकंडा में 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने नारी शशक्तिकरण का विशेष संदेश दिया। जहाँ पूरा कार्यक्रम शान्तिकुञ्ज की ब्रह्मवादिनी बहिनों शकुंतला साहू, कौशल्या यादव, आरती यादव, नीरू गौतम, मोना ढकरिया की टोली द्वारा संचालित था, वहीं शान्तिकुञ्ज से विशेष संदेश देने आदरणीया शेफाली पण्ड्या जी पहुँची थीं।
शेफाली जीजी ने कहा कि संस्कारवान संतान ही आगे चलकर श्रेष्ठ नागरिक के रूप में देश, धर्म, समाज और राष्ट्र का निर्माण करती है। नारियाँ यदि यज्ञीय जीवन जियें तो उनकी संतति भी संस्कारवान और महान होती हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ गाँधी मैदान से आरंभ हुई कलश यात्रा से हुआ। तीन किलोमीटर लम्बी कलश यात्रा में 5100 कलशों के साथ हजारों महिलाओं की भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं।
पूरा कार्यक्रम वैचारिक परिशोधन, वातावरण की शुद्धि, राष्ट्र का शशक्तिकरण, मनुष्य में देवत्व का अवतरण जैसे उद्देश्यों के लिए समर्पित रहा। यज्ञ में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने भागीदारी की और गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ विशेष आहुतियाँ समर्पित कीं।
अंतिम दिन देवताओं की विदाई के बाद श्री श्रवण कुमार महतो एवं यज्ञ समन्वयक श्री भवेन्द्र प्रसाद द्वारा कार्यक्रम में सहयोगी समस्त शाखाओं एवं कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Recent Post
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar, and Sardar Patel University, Balaghat, have come together in a momentous Memorandum of Understanding.
Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar, and Sardar Patel University, Balaghat, have come together in a momentous Memorandum of Understanding. This partnership, spearheaded by the Honorable Chancel...
First Secretary at the Ghana High Commission His Excellency Mr. Conrad Nana Kojo Asiedu@ shantikunj and DSVV
With immense joy and reverence, we extend our heartfelt gratitude to His Excellency Mr. Conrad Nana Kojo Asiedu, First Secretary at the Ghana High Commission, for gracing us with his esteemed prese...
International workshop @ Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar
Memorandum of Understanding (MOU) facilitated by Barbara Flores, Divine Values School (DVS), Centro Latinoamericano de Estudios Védicos (CLEV), and Dr. Chinmay Pandya, Pro Vice Chancellor, ...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रति कुलपति आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी विदेश प्रवास के क्रम में ब्रिटेन पहुंचे।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रति कुलपति आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी विदेश प्रवास के क्रम में ब्रिटेन पहुंचे। आयुर्वेद की दुर्लभ विधा के पुनर्जागरण एवं प्रतिष्ठापना के लिए प्रयासरत देव संस्कृति विश्ववि...
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सकारात्मक, सृजनात्मक एवं रचनात्मक अनुभतियों की अभिव्यक्ति का आयोजन: अभ्युदय 2024
अभ्युदय 2024: देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सकारात्मक, सृजनात्मक एवं रचनात्मक अनुभतियों की अभिव्यक्ति का आयोजन विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों हेतु।
विगत वर्ष भर म...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म निरीक्षण और विचार पद्धति का कार्य उसी प्रकार चलाना चाहिए जिस प्रकार साहूकार अपनी आय और व्यय का ठीक-ठीक खाता रखते हैं। हमारी दुर्बलताओं और कुचेष्टाओं का खर्च-खाता भी हो और विवेक सत्याचरण तथा आत...
आत्मचिंतन के क्षण
आत्म-निर्माण के कार्य में सत्संग निःसन्देह सहायक होता है किन्तु आज की परिस्थितियों में इस क्षेत्र में जो विडंबना फैली है, उससे लाभ के स्थान पर हानि अधिक है। सड़े-गले, औंधे-सीधे, रूढ़िवादी, भाग्यवाद...
आत्मचिंतन के क्षण
मनुष्य अपनी वरिष्ठता का कारण अपने वैभव- पुरुषार्थ, बुद्धिबल- धनबल को मानता है, जबकि यह मान्यता नितान्त मिथ्या है। व्यक्तित्व का निर्धारण तो अपना ही स्व- अन्त:करण करता है। निर्णय, निर्धारण यहाँ...
आत्मचिंतन के क्षण
ईश्वर उपासना मानव जीवन की अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आत्मिक स्तर को सुविकसित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के लिए हमारी मनोभूमि में ईश्वर के लिए समुचित स्थान रहना चाहिए और यह तभी संभव है जब उसक...
आत्मचिंतन के क्षण
जो अपनी पैतृक सम्पत्ति को जान लेता है, अपने वंश के गुण, ऐश्वर्य, शक्ति,सामर्थ्य आदि से पूर्ण परिचित हो जाता है, वह उसी उच्च परम्परा के अनुसार कार्य करता है, वैसा ही शुभ व्यवहार करता ...