
पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सुनील जोगी जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आगमन
हास्य-व्यंग्य की विधा में अपनी विशिष्ट शैली और जनप्रिय रचनाओं के माध्यम से देशभर में ख्याति प्राप्त पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी जी का हाल ही में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आत्मीय आगमन हुआ।
अपने इस प्रवास के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक वातावरण का अवलोकन किया और यहाँ संचालित विभिन्न नवाचारों की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट की। इस संवाद में शिक्षा, साहित्य, संस्कार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, अपितु वह स्थान है जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का समन्वय होता है।
डॉ. जोगी जी का यह आगमन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा और साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बना