दुबई में गुरूचेतना के सान्निध्य की दिव्य अनुभूतिया
आबूधाबी प्रवास के बाद आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या जी दुबई में अपने परिजनों के बीच पहुँचे। उल्लेखनीय है कि यह शाखा सभी अरब देशों के परिजनों को साथ लेकर नियमित
दीपयज्ञों का आयोजन करती है। सैकड़ों परिवार इसमें शामिल होकर अपनी संस्कृति से जुड़ रहे हैं। वे अपनी गुरूसत्ता के विचारों के नियमित स्वाध्याय, यज्ञ, संस्कार आदि में प्रत्यक्ष या ऑनलाइन भाग लेते हैं।
आदरणीय डॉ. चिन्मय जी के दुबई पहुँचने से सभी में गुरूचेतना के सान्निध्य का उत्साह दुबई में गुरूचेतना के सान्निध्य की दिव्य अनुभूतियाँभुबनेश्वर। ओडिशा भुबनेश्वर अश्वमेध महायज्ञ का रजत जयंती समारोह 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ दिनांक 8 फरवरी 2024 से 11 फरवरी 2024 की तिथियों में न्यू ए. जी. कॉलोनी के खेल मैदान में आयोजित हुआ। स्थानीय युवाओं को मिशन के प्रति अथाह समर्पण भाव के साथ सक्रिय कार्यकर्त्ताओं को मिला देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का प्यार व मार्गदर्शन तथा यज्ञ स्थल पर लगाई गई ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान की प्रदर्शनी इस महायज्ञ के प्रमुख आकर्षण थे।
आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी 10 फरवरी को सायं दीपयज्ञ के अवसर पर उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संदेश में ‘अप्प दीपो भव’ का संदेश देते हुए कहा कि गायत्री प्रकाश का ही दूसरा रूप है। गायत्री उपासना से स्वयं के जीवन के पाप, ताप, अंधकार, हताशा, निराशा तो दूर होते ही हैं, आसपास के वातावरण में भी उत्साह और उल्लास छा जाता है। हम सबको ऐसे ही व्यक्तित्व का निर्माण करना है।
शान्तिकुञ्ज प्रतिनिधि ने इससे पूर्व शक्तिपीठ पहुँचकर माँ गायत्री के दर्शन किए, परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी प्रदर्शनी में गर्भ का ज्ञान-विज्ञान, गर्भ संवाद, आहार, योग, आदर्श दिनचर्या और गर्भ धारण की पूर्व प्रस्तुति संबंधी पोस्टर्स, वीडियो तथा प्रोजेक्टर्स के माध्यम से दी गई जानकारियाँ मनचाही संतान पाने के लिए दर्शकों का अत्यंत प्रभावशाली और सटीक मार्गदर्शन कर रहे थे।
इस प्रदर्शनी को हर दर्शक ने सराहा, जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं और समाधान पाया। छात्र-छात्राएँ भी इस प्रदर्शनी को देखने के लिए विशेष रूप से आए। सैकड़ों लोगों ने अपने उत्साह और अभिरूचि को व्यक्त करने वाली प्रतिक्रियाएँ दीं। समस्त परियोजना का संचालन श्रीमती विलासिनी साहू एवं श्री प्रमोद कुमार दाश एवं उनके अनेक सहयोगियों ने किया। प्रत्यक्ष परिणाम दिखे आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान से निष्ठापूर्वक जुड़ने वाली एक माँ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही, जिसने हाल ही में एक स्वस्थ एवं दिव्य बच्चे को जन्म दिया। आदरणीय डॉ. चिन्मय जी ने उसे पावन गुरूसत्ता की ओर से आशीर्वाद दिया। उस नवजात शिशु के ओज, तेज से सभी प्रभावित हुए।
अश्वमेध महायज्ञ का रजत जयंती समारोह विशेष आकर्षण था ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ आन्दोलन दिखाई दिया। डॉ. चिन्मय जी ने उनके संग मुम्बई अश्वमेध यज्ञ की सफलता के संस्मरण और आगामी जन्मशताब्दी वर्ष की योजनाएँ साझा कीं, उनमें भागीदारी का आह्वान किया।
Recent Post
आत्मचिंतन के क्षण
कोई व्यक्ति विद्वानों के साथ रहे पर उसके मन में वेश्याओं की छवि भाव भंगी, कुचेष्टाएँ नाचती रहें, और विकार पूर्ण अंगों तथा चेष्टाओं का चिंतन करता रहे तो निश्चय ही विद्वानों की संगति का उतना प्रभाव न...
आत्मचिंतन के क्षण
कुशलता पूर्वक कार्य करने का नाम ही योग है, कुशल व्यक्ति संसार में सच्ची प्रगति कर सकता है जीवन का सर्वाेच्च लक्ष्य यही है कि मनुष्य प्रत्येक कार्य को विवेक पूर्वक करे। इससे मन निर्मल रहता है,...
आत्मचिंतन के क्षण
स्वस्थ जीवन का आधार है- अध्यात्म सिद्धान्तों का जीवन के हर क्षण, हर गतिविधि में व्यापक समावेश। दवाओं से स्वास्थ्य नहीं खरीदा जा सकता। मनो,विकार व्यक्तिगत व समष्टिगत रोगों का मूल कारण है। राष्...
आत्मचिंतन के क्षण
सच्चा साथी प्यार करता है, सलाह देता है तथा सुख- दुःख में सहयोग भी देता है। इसके अलावा वह शक्ति और सुरक्षा भी दे और प्रत्युपकार की जरा भी अपेक्षा न रखे, तो वह सोने में सुहागा हो जायेगा- ईश्वर ऐसा ही...
आत्मचिंतन के क्षण
दम के समान कोई धर्म नहीं सुना गया है। दम क्या है? क्षमा, संयम, कर्म करने में उद्यत रहना, कोमल स्वभाव, लज्जा, बलवान, चरित्र, प्रसन्न चित्त रहना, सन्तोष, मीठे वचन बोलना, किसी को दुख न देना, ईर्...
आत्मचिंतन के क्षण
सुख- दुःख हर तरह की परिस्थिति में सन्तुष्ट रहने को सन्तोष कहते हैं। कुसंस्कारों के परिशोधन एवं सुसंस्कारों के अभिवर्द्धन के लिए स्वेच्छापूर्वक जो कष्ट उठाया जाता है- वह तप कहलाता है। स्वयं के अध्यय...
आत्मचिंतन के क्षण
दु:ख और क्लेशों की आग में जलने से बचने की जिन्हें इच्छा है उन्हें पहला काम यह करना चाहिए कि अपनी आकांक्षाओं को सीमित रखें। अपनी वर्तमान परिस्थिति में प्रसन्न और सन्तुष्ट रहने की आदत डालें। गीता के ...
आत्मचिंतन के क्षण
किसी बात से तुम उत्साहहीन न होओ; जब तक ईश्वर की कृपा हमारे ऊपर है, कौन इस पृथ्वी पर हमारी उपेक्षा कर सकता है? यदि तुम अपनी अन्तिम साँस भी ले रहे हो तो भी न डरना। सिंह की शूरता और पुष्प की कोमलता के...
आत्मचिंतन के क्षण
तुम्हीं हमारे इहकाल हो और तुम्हीं परकाल हो, तुम्हीं परित्राण हो और तुम्हीं स्वर्गधाम हो, शास्त्रविधि और कल्पतरू गुरु भी तुम्हीं हो; तुम्हीं हमारे अनन्त सुख के आधार हो। हमारे उपाय, हमारे उद्देश्य तु...
आत्मचिंतन के क्षण
सेवक कभी अपने मन में ऐसा भाव नहीं लाता कि वह सेवक है। वह अपने स्वामी अथवा सेव्य का आभार मानता है कि उन्होंने अपार कृपा करके उसे सेवा का अवसर प्रदान कि या अर्थात् वह सेवा नहीं कर रहा, अपितु उसके स्व...