मुख्यमंत्री जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के आवास, सामाजिक संगठनों-मंदिरों में हुए शानदार यज्ञीय कार्यक्रम
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3552/Photo.png-ll0MgtulWY70k)
रायपुर। छत्तीसगढ़
रायपुर जिले में 11 हजार से अधिक परिवारों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। गायत्री परिवार रायपुर के मीडिया प्रभारी श्री प्रज्ञा प्रकाश निगम व अमित डोये ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निवास पर भी यज्ञ हुआ। उन्होंने सपरिवार यज्ञ में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद ने बताया कि इन यज्ञों के माध्यम से सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के संकल्प के साथ जन-जन को राष्ट्र निर्माण के महान आध्यात्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की प्रेरणा दी गई। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वैचारिक उत्कृष्टता, सामाजिक विकृतियों के उन्मूलन और सत्प्रवृत्ति संवर्धन की प्रेरणाएँ दी गई।
रायपुर में अनेक जनप्रतिनिधियों के निवास पर यज्ञ हुआ। विभिन्न समाजसेवी संगठनों व मंदिरों का भी प्रशंसनीय सहयोग मिला। साध्वी विभामुनि-संस्थापिका श्रीधाम आध्यात्मिक सेवा संस्थान गीतांजली नगर, जागृति मण्डल (आर.एस.एस.) पंडरी, विश्व हिन्दू परिषद् पंडरी, बोरियाखुर्द श्रीराम मंदिर समिति व शिव मंदिर समिति, जगन्नाथ मंदिर अवंती विहार, राम मंदिर तेलीबांधा, महामाया मंदिर, काली मंदिर आकाशवाणी चौक एवं अनेक मंदिरों में यज्ञ संपन्न हुआ।
थनोद, दुर्ग। छत्तीसगढ़
बुद्ध पूर्णिमा पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल थनोद में यज्ञ किया गया। इसमें शाला के प्राचार्य श्री अनिल गजपाल, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
श्रीमती अनीता साव एवं डॉ. पी.एल. साव ने यज्ञ का कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया। उन्होंने यज्ञ से स्वास्थ्य रक्षा, पर्यावरण शुद्धि, आत्म परिष्कार आदि लाभों का ज्ञान-विज्ञान समझाया। विद्यार्थियों को जीवन में उत्साह, आत्मविश्वास और कारात्मकता बढ़ाने के लिए नियमित गायत्री उपासना करने की प्रेरणा दी, संकल्प कराए।
महासमुंद। छत्तीसगढ़
गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के निर्देशन में सेरकेल प्रज्ञा मंडल एवं झलप इकाई द्वारा लखनपुर में एक साथ 40 घरों में गायत्री महायज्ञ संपन्न किया गया। यज्ञ संचालन हेतु पटेवा, पचरी, चिरको, अछोला, महासमुंद एवं आसपास के परिजन उपस्थित हुए। शाम के समय गायत्री प्रज्ञा पीठ आछोला की टीम द्वारा दीप यज्ञ का संचालन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों गायत्री परिवार द्वारा महासमुंद जिले में सभी विकासखंडों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है।