पंचवटी रोपण अभियान आरंभ
जतारा, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश
गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जतारा ने विश्व पर्यावरण दिवस से पंचवटी रोपण अभियान का शुभारंभ किया है। प्रथम पंचवटी रोपण जतारा के समीपवर्ती जरया जंगल में हुआ। वहाँ बरगद, पीपल, बेल, अशोक और आँवले के पौधे रोप कर पंचवटी का निर्माण किया गया। उसके संरक्षण की व्यवस्था की गई। श्री मदन समेले ने बताया कि यह पंचवटी और नवग्रह वाटिका निर्माण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा, जिसके लिए विभिन्न स्थान तय किए जा रहे हैं।
रतलाम। मध्य प्रदेश
रतलाम शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सुरभि परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। गरमी की अधिकता के कारण कार्यकर्त्ताओं ने गमलों में प्रतीकात्मक वृक्षारोपण कर उन्हें बरसात के मौसम में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में पं. मणीशंकर मेहता, प्रदीप गुप्ता, श्रवण भावसार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। सबने मिलकर छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे रोपे।