Books - गीत माला भाग ४
Media: TEXT
Language: EN
Language: EN
क्रान्ति के तेवर अरे!
Listen online
View page note
Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
क्रान्ति के तेवर अरे!
क्रान्ति के तेवर अरे! अब क्रान्ति के हैं।
एक क्षण भी नहीं विश्रान्ति के हैं॥
साधना अब औपचारिकता न होगी।
निठल्ली निष्प्राण कायरता न होगी॥
धर्म अब गोली नहीं होगी नशे की।
अब न क्षण आध्यात्मिक दिग्भ्रान्ति के हैं॥
अब न अक्षर काला होगा भैंस जैसा।
अब न शिक्षा का रहेगा रूप वैसा॥
शिक्षितों में अब प्रखर प्रज्ञा जगेगी।
शिक्षा के स्वर आज नैतिक- क्रान्ति के हैं॥
अब परावलम्बन न आएगा किसी को।
स्वावलम्बन रास आएगा सभी को॥
अन्नपूर्णा अब तो गौ माता बनेगी।
राष्ट्र के स्वर गौ- संवर्धन के हैं॥
प्रदूषण विष अब न जनमानस पीयेगा।
वृक्ष पूजक, हरीतिमा बिन क्यों रहेगा॥
तुलसी, पीपल, वट, अशोक दें प्राणवायु।
उभरते संकल्प हरीतिमा- क्रान्ति के हैं॥
कुरीति की जड़ उखाड़ी जायेगी अब।
तरूण पीढ़ी दुर्व्यसन दफनायेंगी अब॥
कुरीति, दुर्व्यसन मुक्त समाज होगा।
अन्त अब तो आत्मघाती- भ्रान्ति के हैं॥
ज्वार आया है कि नारी जागरण का।
नारियों द्वारा कि सद्साहस वरण का॥
नारियाँ कर रहीं नारी- युग तैयारी।
क्योंकि नारी युग सुनिश्चित शान्ति का है॥
क्रान्ति के तेवर अरे! अब क्रान्ति के हैं।
एक क्षण भी नहीं विश्रान्ति के हैं॥
साधना अब औपचारिकता न होगी।
निठल्ली निष्प्राण कायरता न होगी॥
धर्म अब गोली नहीं होगी नशे की।
अब न क्षण आध्यात्मिक दिग्भ्रान्ति के हैं॥
अब न अक्षर काला होगा भैंस जैसा।
अब न शिक्षा का रहेगा रूप वैसा॥
शिक्षितों में अब प्रखर प्रज्ञा जगेगी।
शिक्षा के स्वर आज नैतिक- क्रान्ति के हैं॥
अब परावलम्बन न आएगा किसी को।
स्वावलम्बन रास आएगा सभी को॥
अन्नपूर्णा अब तो गौ माता बनेगी।
राष्ट्र के स्वर गौ- संवर्धन के हैं॥
प्रदूषण विष अब न जनमानस पीयेगा।
वृक्ष पूजक, हरीतिमा बिन क्यों रहेगा॥
तुलसी, पीपल, वट, अशोक दें प्राणवायु।
उभरते संकल्प हरीतिमा- क्रान्ति के हैं॥
कुरीति की जड़ उखाड़ी जायेगी अब।
तरूण पीढ़ी दुर्व्यसन दफनायेंगी अब॥
कुरीति, दुर्व्यसन मुक्त समाज होगा।
अन्त अब तो आत्मघाती- भ्रान्ति के हैं॥
ज्वार आया है कि नारी जागरण का।
नारियों द्वारा कि सद्साहस वरण का॥
नारियाँ कर रहीं नारी- युग तैयारी।
क्योंकि नारी युग सुनिश्चित शान्ति का है॥