मॉरिशस में गायत्री जयंती पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया गया।
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3557/IMG-20240618-WA0069.jpg-171Pe1dT-EG293)
यज्ञीय कार्यक्रम में मॉरिशस के ऊर्जा मंत्री श्री जो लेसजोगार्ड और उनकी सलाहकार और प्राइवेट पार्लियामेंट सेक्रेटरी सुश्री सुभाषिनी रॉय की भागीदारी
पूर्वी अफ़्रीकी देश मॉरिशस में गायत्री जयंती पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया गया। मॉरिशस के लॉन्ग माउंटेन शाखा द्वारा गायत्री जयंती पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 14 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह ६ से शाम ६ बजे तक 12 घंटे का अखंड जप गायत्री मंदिर परिसर में किया गया। अखंड जप का समापन गायत्री माता की आरती के साथ किया गया। दूसरे दिन 15 जून को स्थानीय परिजनों ने नगर में भव्य कलशयात्रा निकाली। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची जहाँ आरती के साथ आवाहित कलशों को स्थापित किया गया। 16 जून गायत्री जयंती पर्व के दिन 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लॉन्ग माउंटेन शहर और आसपास के सैकड़ों परिजनों ने आहुतियां समर्पित की। यज्ञीय कार्यक्रम में मॉरिशस के ऊर्जा मंत्री श्री जो लेसजोगार्ड और उनकी सलाहकार और प्राइवेट पार्लियामेंट सेक्रेटरी सुश्री सुभाषिनी रॉय ने भागीदारी की। संध्या समय में विराट दीपयज्ञ के साथ गायत्री जयंती का तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।