आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी को विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध (वीआईआर) शांति पुरस्कार से सम्मानित
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3621/IMG-20240705-WA0005.jpg-C19Q0GqH_PCd93)
अंतर्राष्ट्रीय जनकल्याण हेतु शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी को विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध (वीआईआर) शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय जनकल्याण हेतु शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी को विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध (वीआईआर) शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई के प्रतिष्ठित होटल ताज में आयोजित एक विशेष समारोह में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतिनिधि द्वारा स्मृतिचिह्न व सम्मान पत्र प्राप्त किया गया। आदरणीय डॉ. पण्ड्या जी ने आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा जी को समर्पित किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलबाला पण्ड्या जी ने भी इस विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।तर्पण फाउण्डेशन द्वारा यह पुरस्कार आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी के साथ साथ और प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा, आचार्य डॉ.लोकेश मुनि जी, सदगुरु, डॉ गौरांग दास, श्री सुभाष कपूर एवं डॉ.कृष्णा एला जी को भी वि.आई. आर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस, मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।