आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुँचे।
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3688/1.jpeg-NpTJhJVwit1k93)
औरों के हित जो जीता है औरों के हित जो मरता है, उसका हर आंसू रामायण प्रत्येक कर्म ही गीता है।
॥ जबलपुर, मध्य प्रदेश ॥दिनांक 13 जुलाई 2024 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आद. डॉ. चिन्मय पंड्या जी दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु संस्कारधानी जबलपुर विमानतल पहुँचे, जहाँ मध्य प्रदेश के गायत्री परिवार के परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात वे गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे और मां गायत्री का पूजन कर मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से आए परिजनों से भेंट की। तत्पश्चात् वे मानस भवन पहुंचे, जहाँ उन्होंने 'मानवीय उत्कर्ष' विषय पर एक प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम में जबलपुर शहर के डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, व्यापारी आदि विभिन्न वर्गों के गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक जागरण और मानवीय मूल्यों के उत्थान से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने जीवन के उद्देश्य, मानव जीवन की संभावनाओं और उनकी सार्थकता पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. पंड्या जी ने कहा कि हमें अपनी संभावनाओं को साकार करने के लिए समर्पण और सेवा के भाव को आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे जी, महापौर श्री जगत बहादुर जी को डॉक्टर पंड्या जी ने परमपूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट किया।