
सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड, नागपुर (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष श्री मनीष नुवाल जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आगमन
भारत के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह सोलर इंडस्ट्रीज़ इंडिया लिमिटेड, नागपुर के अध्यक्ष श्री मनीष नुवाल जी का देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आत्मीय आगमन हुआ।
अपने इस प्रवास के अंतर्गत उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा यहाँ के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण से गहराई से अभिभूत हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंटवार्ता के दौरान नैतिक नेतृत्व, मूल्यपरक शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास में आध्यात्मिक दृष्टिकोण की भूमिका जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ। श्री नुवाल जी ने विश्वविद्यालय की कार्यपद्धति की सराहना करते हुए कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय एक ऐसा शिक्षण संस्थान है, जो ज्ञान के साथ संस्कारों का समन्वय कर भावी पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण हेतु तैयार कर रहा है।