भव्य, दिव्य देव संस्कृति दिग्दर्शन प्रदर्शनी
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/1868/Photo.png)
अश्वमेध यज्ञ स्थल पर लगाई गई विशाल देव संस्कृति दिग्दर्शन प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र थी। 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में लगाई गई इस प्रदर्शनी को पाँच दिनों में दो लाख से अधिक लोगों ने देखा, गायत्री परिवार के विराट स्वरूप तथा उसके महान उद्देश्य के दर्शन किए।
देवात्मा हिमालय के दिव्य दर्शन
प्रदर्शनी के द्वार पर पहुँचते ही देवात्मा हिमालय और पतित पावनी माँ गंगा की विराट झाँकियाँ लोगों को सहज ही आकर्षित कर लेती थीं। प्रवेश द्वार पर परम पूज्य गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की मूर्त्तियाँ जनमन में श्रद्धा का संचार कर रही थीं। यह लोगों को साक्षात हिमालय के पास होने जैसा आनन्द करा रही थी। हिमालय की दिव्य जड़ी-बूटियाँ स्वास्थ्य संवर्धन में उनका महत्त्व और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी की याद दिला रही थीं।
पूरी प्रदर्शनी कई खण्डों में अलग-अलग विषयों को विस्तार से समझाती नजर आई। आकर्षक सज्जा, शिवाजी, समर्थ गुरू रामदास जैसे महापुरूष और सप्तऋषियों की मूर्तियों ने
प्रदर्शनी को बहुत प्रभावशाली बना दिया था। इन मूर्तियों के साथ उनकी महान परम्पराओं व प्रेरणाओं को प्रदर्शित किया गया था। एलईडी युक्त सैकड़ों सचित्र पैनल अध्यात्म का मर्म
समझाते रहे।
यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान
खण्ड में यज्ञ की अवधारणा, यज्ञ का दर्शन, प्रकृति में यज्ञ की
परम्परा, यज्ञ की सनातन परम्परा, यज्ञ की वैज्ञानिकता, यज्ञ के लाभ, दैनंदिन जीवन में यज्ञ जैसे विषयों को बड़े विस्तार से समझाया गया था। बलिवैश्व देव यज्ञ का जीवंत प्रदर्शन किया गया, लोगों में बलिवैश्वदेव यज्ञ के मंत्रों के स्टिकर बाँटे गए। लोग बहुत प्रभावित हुए। बलिवैश्व यज्ञ के लिए पात्र भी उपलब्ध कराये गए थे। 1500 से अधिक लोगों ने इन्हें खरीदा।
गायत्री का ज्ञान-विज्ञान
प्रदर्शनी की विषयवस्तु थी-एक ही आद्यशक्ति की विभिन्न धाराएँ विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में प्रचलित हैं। एक ही ज्वाला की विभिन्न लपटें हैं, विभिन्न देवी-देवता। गायत्री की 24
शक्तिधाराओं की विशेषताओं को उकेरा गया। गायत्री उपासना-साधना विधि और उसके लाभ बताए गए।
ऋषियुग्म का जीवन दर्शन
प्रदर्शनी उनके तप की गहराई और व्यक्तित्व की हिमालय जैसी विराटता को दर्शाती रही। इस प्रदर्शनी में अपनी हिमालय यात्रा के समय स्वयं परम पूज्य गुरूदेव द्वारा खींचे गए चित्रों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र थी।
आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी
प्रदर्शनी में माता के गर्भ धारण से लेकर युवावस्था तक
व्यक्तित्व के आदर्श विकास की प्रेरणाएँ और गायत्री परिवार द्वारा चलाए गए आन्दोलनों की जानकारी मिली। अपनी सनातन संस्कार परम्परा से लेकर कन्या/किशोर शिविर, दम्पती शिविर, युवा आन्दोलन की जानकारियाँ इस प्रदर्शनी के माध्यम से दी गइर्ं। माता जीजाबाई द्वारा बालक शिवा के निर्माण को दर्शाती मूर्तियाँ दर्शकों को आकर्षित करती रहीं।
सप्त आन्दोलन प्रदर्शनी
समाज के नवनिर्माण के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाए
जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी सप्त आन्दोलन प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय
प्रदर्शनी में देश ही नहीं, विश्व के इस अनूठे विश्वविद्यालय
की विस्तार से जानकारी दी गई थी। अपने बच्चों के नैतिक उत्थान के लिए चिंतित अभिभावकों और हृदय में राष्ट्रसेवा की उमंग सँजोय युवाओं ने इन जानकारियों को प्राप्त करने में बहुत उत्साह दर्शाया।
व्यसनमुक्ति
प्रदर्शनी ने लाखों दर्शकों को आकर्षित किया। प्रदर्शनी में लगाई गई सिगरेट, तंबाकू, शराब आदि वस्तुओं का स्पर्श करने पर वे स्वयं ही उनके दुष्प्रभावोें की जानकारियाँ देती
दिखाई दीं। व्यसनों के प्रति चेताती डेढ़ लाख पुस्तिकाएँ एवं एक लाख पत्रक-व्यसनमुक्ति के संकल्प पत्र नि:शुल्क वितरित किए गए। हजारों की संख्या में दर्शकों ने संकल्प पत्र भरकर
प्रदर्शनी की प्रभावशीलता सिद्ध की।
गो विज्ञान एवं आदर्श ग्राम योजना
की प्रदर्शनियाँ भी अत्यंत ज्ञानवर्धक और अनुकरणीय थीं।
Recent Post
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3757/Screenshot from 2024-07-26 10-09-53.png-HRleXeS4ZJts93)
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3718/1.jpeg-iWn513WFgekq93)
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3715/GM 222 (2).jpg-YVBJe1ECsWx2k)
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3714/hamari Part 17A (1).jpg-Hd-G1H43bMW62)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3713/mashal.png-_g2dBckpkkdo93)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3712/G_1.jpg-gGNtrjzhHUx2k)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3711/GM (094) (1).jpg-16rW_Tuzb7do93)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3710/GM (079).jpg-b8sFoufKfTx2k)
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3709/guruji (1) (1).jpg-IHG88k36GQx2k)
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...