केन्द्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर

केन्द्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते शान्तिकुञ्ज के व्यवस्थापक आदरणीय श्री योगेन्द्र गिरि जी
शान्तिकुञ्ज के कार्यक्रम विभाग प्रभारी श्री श्याम बिहारी दुबे जी ने बताया कि इस वर्ष आगामी अप्रैल-मई तक पूरे देश में 600 से अधिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनके लिए शान्तिकुञ्ज से शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के लिए 9 टोलियाँ रवाना हो रही हैं। शेष कार्यक्रमों के लिए अन्य टोलियाँ भेजी जाएँगी।
हमें अपने व्यक्तित्व और आचरण से समाज की आशाओं पर खरा उतरना है। - शान्तिकुञ्ज व्यवस्थापक
इस वर्ष आश्विन नवरात्र से पूरे देश में 24 से लेकर 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञों की शृंखला आरंभ हो रही है। इस वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन विशेष रूप से अखण्ड ज्योति एवं परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी की पूर्व तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रमों की शृंखला सम्पन्न कराने जा रही टोलियों के लिए शान्तिकुञ्ज में चार दिवसीय केन्द्रीय टोली पुनर्बोध प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 25 से 28 सितम्बर 2024 की तिथियों में आयोजित इस विशेष शिविर में 15 राज्यों से चयनित 200 से अधिक कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया। टोली नायक, सहायक, गायक, वादक, चालक स्तर के कार्यकर्त्ता भाई-बहिन पुनर्बोध शिविर में शामिल हुए। शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शान्तिकुञ्ज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने कहा कि आज समाज गायत्री परिवार की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। हमें अपने अपने सरल, सहज और विनम्र व्यवहार के साथ अनुशासित जीवन, प्रामाणिक-पारदर्शी आचरण का आदर्श समाज के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। रचनात्मक प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री केदार प्रसाद दुबे ने जन्मशताब्दी वर्ष से संबंधित कार्यक्रमों के उद्देश्य एवं योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। आद. शेफाली दीदी, डॉ. ओ.पी. शर्मा, प्रो. प्रमोद भटनागर, श्री नमोनारायण पाण्डेय, श्री वीरेन्द्र तिवारी, सुश्री दीना त्रिवेदी ने भी शिविर को संबोधित किया। इसका संयोजन कार्यक्रम विभाग प्रभारी श्री श्यामबिहारी दुबे, श्री वीरेन्द्र रौतेला एवं समस्त जोनों के सहयोगियों ने किया।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...