अवसर को पहचानें, सौभाग्य को जगायें ः डॉ चिन्मय पण्ड्या

वासंती उल्लास के साथ शांतिकुंज के साधकों ने निकाली भव्य प्रभातफेरी
हरिद्वार 1 फरवरी।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय वंसत महापर्व का आज से शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन भव्य प्रभातफेरी निकाली गयी। जिसमें सैकड़ों साधकों ने अपने आराध्य देव युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के दिव्य भारत बनाने के सपनों को पूरा करने के जयघोष के साथ भाग लिया। इससे पूर्व शांतिकुंज यज्ञशाला में २४ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ब्रह्मवादिनी बहिनों के संचालन में सम्पन्न हुआ।
वसंत महापर्व की पूर्वसंध्या में अपने संदेश में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय सौभाग्य को जगाने आया है, हमें केवल अवसर को पहचाना है और तदनुरूप जीवन में सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होना है। सबल गुरु के सान्निध्य में उपासना, साधना और आराधना करनी है। युवा आइकान ने कहा कि हनुमान जी की शक्ति व संभावनाओं को जिस तरह जामवंत जी ने जगाया, इसी तरह हमारे आराध्यदेव ने जीवन में आमूलचूल परिवर्तन के लिए गायत्री महामंत्र को लेकर आये। प्रतिकुलपति डॉ पण्ड्या ने कहा कि गायत्री महामंत्र हमें आत्मबल प्रदान करता है और परमात्मा से जुड़ने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वे इस मंत्र के माध्यम से अपने भीतर की शक्तियों को जागृत करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि वसंत ऋतु का यह समय जीवन में नए उत्साह और ऊर्जा को लाने का है और हमें इसका उपयोग अपने आत्मिक और सामाजिक उन्नति के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वसंत महापर्व से हम अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कर्तव्यों को भी निभाने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं।
शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी ने वसंत महापर्व की आध्यात्मिक व सामजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रो प्रमोद भटनागर ने पूज्य गुरुदेव के बहुआयामी व्यक्तित्व पर विस्तृत जानकारी दी।
शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री गिरी जी ने बताया कि युगऋषि पूज्य पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी की आध्यात्मिक जन्मदिवस व वसंतोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 02 फरवरी को होगा। वसंत पंचमी के अवसर प्रातःकालीन सभा में गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैलदीदी गायत्री महामंत्र की दीक्षा देंगे, तो वहीं विभिन्न संस्कार भी निःशुल्क सम्पन्न कराये जायेंगे।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...