देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पहली एनईपी सारथी कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न, एनईपी के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु विद्यार्थियों ने साझा किए विचार।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन को गति देने के उद्देश्य से 28 मार्च 2025 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में यूजीसी के निर्देशानुसार एनईपी सारथी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने एनईपी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और इसके समग्र क्रियान्वयन में अपनी भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने विद्यार्थियों को सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय देश का पहला संस्थान है, जहाँ एनईपी को संपूर्ण रूप से लागू किया गया है। उन्होंने एनईपी से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों के फीडबैक के आधार पर एनईपी और अधिक परिष्कृत रूप में विकसित होगी, जिससे देशभर के अन्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को भी लाभ मिलेगा।”
इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के तीनों चयनित एनईपी सारथी विद्यार्थियों ने विषय से जुड़ी प्रस्तुतियाँ दीं—
• शाम्भवी शुक्ला (स्नातक छात्रा) ने चतुर्वर्षीय डिग्री कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
• सुश्री अम्बिका राठौर (स्नातकोत्तर छात्रा) ने एबीसी खाते (Academic Bank of Credits) के महत्त्व को समझाया।
• श्री विवेक सुबुद्धि (पीएचडी छात्र) ने विश्वविद्यालय में एनईपी कार्यान्वयन की स्थिति पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की।
कार्यशाला में डिप्टी डीन डॉ. सौरभ मिश्र जी एवं एनईपी समन्वयक प्रो. सुखनन्दन सिंह जी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के बीच एनईपी की गहरी समझ विकसित करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...