हिन्दी नववर्ष के प्रथम दिन शांतिकुंज में जन्मशताब्दी साधना कक्ष का शुभारंभ नवसंवत्सर कई नूतन प्रारंभों का दिन ः डॉ चिन्मय पण्ड्या

हरिद्वार 30 मार्च।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के निमित्त साधना पुरश्चरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शांतिकुंज सहित देश विदेश में स्थापित समस्त प्रज्ञा संस्थानों में सामूहिक रूप से आगामी एक वर्ष तक निरंतर चलेगा। नवसंवत्सर के प्रथम दिन शांतिकुंज में साधना महापुरश्चरण हेतु एक जन्मशताब्दी साधना कक्ष का शुभारंभ किया गया। जहाँ शांतिकुंज के समस्त भाई-बहिन सहित अनेकानेक नर नारी राष्ट्र की चहुमुंखी विकास की प्रार्थना के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे।
अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की आधार साधना ही है। साधना से ही व्यक्तित्व का विकास से लेकर सफलता का द्वार खुलता है, जिससे साधक का भविष्य बेहतर से बेहतर दिशा में अग्रसर होता है। संस्था की अधिष्ठात्री स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने बताया कि युगऋषि परम पूज्य पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री परिवार की जब नींव रखी थी, तब से लेकर अब तक समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और व्यक्तिगत विकास के लिए साधना का महत्वपूर्ण बताया है। साधना ही जीवन के उच्चतम स्तर तक पहुँचने का सर्वोत्तम माध्यम है। युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि नवसंवत्सर कई नूतन प्रारंभों का दिन है। सृष्टि के जन्म और चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन भी है। ऐसे अवसर पर साधना महापुरश्चरण का शुभारंभ एक गौरवशाली अभियान की अहम दिशा है, जो हमारे जीवन में नए संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्रदान करेगा। नवसंवत्सर का यह दिन हमें आत्म-चिंतन, साधना और आध्यात्मिक विकास की ओर प्रेरित करता है। साधना महापुरश्चरण के शुभारंभ के अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरी, डॉ ओपी शर्मा सहित अनेक कार्यकर्त्ताओं ने साधना की।
ज्ञात हो कि शांतिकुंज के साधनात्मक वातावरण में नौ दिवसीय, युगशिल्पी, परिव्राजक सत्र में आये साधकों ने भी समाधि स्थल, गायत्री माता मंदिर प्रांगण, देवात्मा हिमालय में भी नियमित गायत्री मंत्र का गायत्री महामंत्र का निरंतर साधना होती है।
वहीं चैत्र नवरात्र के प्रथम का शुभारंभ ध्यान साधना से हुआ। गायत्री अनुष्ठान के लिए संकल्पित हजारों साधकों ने हवन के बाद अपनी अपनी साधना अभियान हेतु सामूहिक जप की शुरुआत की। व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि जी ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या चैत्र नवरात्रि में प्रत्येक दिन साधकों का मार्गदर्शन करेंगे।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...