आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर संकट ः डॉ पण्ड्या

शांतिकुंज में श्रद्धांजलि सभा, मृतात्मा की शांति सद्गति हेतु विशेष संस्कार व हवन
हरिद्वार 25 अप्रैल।
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में घटित आतंकी हमले ने सम्पूर्ण राष्ट्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस घटना से आहत अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में हमले में मृत हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी एवं श्रद्धेया शैलबाला दीदी जी ने इस कृत्य को मानवता के लिए एक गंभीर संकट बताया। उन्होंने गहरी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैसी इंसानियत है कि जाति और धर्म पूछकर निर्दोषों की नृशंस हत्या की जा रही है। ऐसे बर्बर कृत्य करने वालों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी अमानवीयता करने से पहले उनकी रुह कांप उठे और उनकी आने वाली कई पीढ़ी इसे याद रखे। इन दिनों देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या आस्ट्रेलिया प्रवास पर हैं, वहाँ भी उन्होंने गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ताओं संग आतंकी हमले में मृतात्माओं की शांति एवं सद्गति हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। डॉ चिन्मय पण्ड्या ने इंसानियत के तौर पर भारत के लिए इसे गंभीर समस्या बताया।
शांतिकुंज परिसर में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में शांतिकुंज व देवसंस्कृति परिवार के शताधिक सदस्यों ने मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि जी ने कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य समाज की चेतना को झकझोरते हैं। इनका विरोध केवल शासन स्तर पर नहीं, अपितु आध्यात्मिक रूप से होना आवश्यक है। इस नरसंहार से गायत्री परिवार के प्रत्येक सदस्य के मन में जबरदस्त रोष है।
वहीं मृतात्मा की शांति एवं सद्गति हेतु विशिष्ट वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक हवन आदि जा रहा है। सुरक्षा विभाग समन्वयक श्री नरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शांतिकुंज कार्यकर्त्ताओं तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में भाग ले रहे साधकों ने मिलकर शांतिपूर्ण मार्च पास्ट भी किया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता व्यक्त की और सरकार से आतंकियों के पूर्ण सफाये की अपील की।
Recent Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों न...

पचपेड़वा में प. पू. गु. का आध्यात्मिक जन्म दिवस/बसंत पंचमी पर्व मनाया गया
आज *बसंत पंचमी* (गुरुदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस) के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा में यज्ञ हवन के साथ सरस्वती पूजन उल्लास पूर्ण/बासंती वातावरण में संपन्न हुआ. श...

प्रयागराज महाकुम्भ में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है गायत्री परिवार का शिविर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ में गायत्री परिवार द्वारा शिविर 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2025 तक रहेगा। महाकुम्भ क्...

वीर बाल दिवस के अवसर पर साहिबजादे क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में भरवारी नगर पालिका के सिंधिया में गुरुवार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल संस्कारशाला सिंघिया द्वारा सामूहिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का ...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प...

24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारिया...

कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...

चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...

भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...

प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...