UTTAR PRADESH

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में नव निर्मित गायत्री चेतना केंद्र भरवारी में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ विद्यालय स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के द्वारा में प्रदेश भर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। कौशाम्बी जनपद में 19 अक्टूबर 2024 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा आयोजन के पूर्व भारतीय संस्कृति एवं दर्शन पर आधारित, शांतिकुंज हर...

कौशाम्बी जनपद में 4 दिवसीय 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
● 28 नवंबर को सायंकालीन 2400 दीपों से दीपयज्ञ का हुआ आयोजन
● सैकड़ों परिजनों ने यज्ञ के साथ कराए विभिन्न संस्कार, महिलाओं ने धारण किया यज्ञोपवीत
● प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से प्रज्ञायोग, ध्यान साधना के साथ प्रारंभ होता था कार्यक्रम
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश से मां शीतला शक्तिपीठ का तीर्थक्षेत्र, भगवान बुद्ध जी की तपस्थली, 6वें तीर्थंकर पद्मप्रभु जी की जन्मस्थली ऐतिहासिक क्षेत्र कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में 24 कुण्डीय शक्तिसंवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ होकर शुक्रवार 29 नवंबर को गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।
करारी नगर में कोतवाली के समीप 26 नवंबर से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम ...

अकबरपुर जनपद में गायत्री शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा
अकबरपुर जनपद में गायत्री शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा
अकबरपुर जनपद के दीनदयाल नगर बाढ़ापुर में हाइवे के निकट जनपद में पहली गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना की गई है। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा शांतिकुंज से पधारे विद्वान संतों एवं कथावाचकों की टोली द्वारा 24 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञापुराण कथा के आयोजन के साथ किया गया।ग्यारह मार्च को कलश यात्रा से प्रारंभ हो रहे इस यज्ञ की पूर्णाहुति 14 मार्च को हुई।
...

आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी द्वारा ५१ कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ मेरठ में युवाओं का आह्वान
भगवान राम एवं भगवान कृष्ण के अवतरण की भूमि उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में राष्ट्र जागरण ५१ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में आयोजित दीपमहायज्ञ के सुअवसर पर गायत्री परिवार प्रतिनिधि आद. डॉ. पंड्या का शुभागमन हुआ। हज़ारों की संख्या में एकत्रित हुए स्थानीयजनों को आद. डॉ. पंड्या ने अपने उत्प्रेरक उद्बोधन में दिए विभिन्न प्रेरणादायी उद्धरणों के माध्यम से जीवन की महानता का बोध कराया।युवाओं एवं नारियों को अपना समय साधन एवं प्रतिभा का एक अंश राष्ट्र हित में लगाने के लिए प्रेरित किया।
...