• News
  • Blogs
  • Gurukulam
English हिंदी
×

My Notes


  • TOC
    • प्रथम खण्ड की प्रस्तावना
    • प्रस्तुत द्वितीय खण्ड की प्रस्तावना
    • मैं जानता हूँ कि तुम कौन हो और किसलिए आए हो?
    • धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे
    • जन्म कर्म च मे दिव्यम्
    • वीतराग होने पर प्रभु के स्वरूप को प्राप्त होना
    • ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्
    • कर्म, अकर्म तथा विकर्म
    • कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म का मर्म
    • गहना कर्मणोगति
    • कैसे बनें दिव्यकर्मी और कैसे हों बंधनमुक्त
    • कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
    • हर श्वास में संपादित दिव्य कर्म ही हैं यज्ञ
    • यज्ञ बिना यह लोक नहीं तो परलोक कैसा?
    • यज्ञों में श्रेष्ठतम-ज्ञानयज्ञ
    • ज्ञान की नौका से भवसागर को पार करें
    • पूर्ण तृप्त ज्ञानी की परिणति
    • उठो भारत स्वयं को योग में प्रतिष्ठित करो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login
  • TOC
    • प्रथम खण्ड की प्रस्तावना
    • प्रस्तुत द्वितीय खण्ड की प्रस्तावना
    • मैं जानता हूँ कि तुम कौन हो और किसलिए आए हो?
    • धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे
    • जन्म कर्म च मे दिव्यम्
    • वीतराग होने पर प्रभु के स्वरूप को प्राप्त होना
    • ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्
    • कर्म, अकर्म तथा विकर्म
    • कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म का मर्म
    • गहना कर्मणोगति
    • कैसे बनें दिव्यकर्मी और कैसे हों बंधनमुक्त
    • कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
    • हर श्वास में संपादित दिव्य कर्म ही हैं यज्ञ
    • यज्ञ बिना यह लोक नहीं तो परलोक कैसा?
    • यज्ञों में श्रेष्ठतम-ज्ञानयज्ञ
    • ज्ञान की नौका से भवसागर को पार करें
    • पूर्ण तृप्त ज्ञानी की परिणति
    • उठो भारत स्वयं को योग में प्रतिष्ठित करो
  • My Note
  • Books
    • SPIRITUALITY
    • Meditation
    • EMOTIONS
    • AMRITVANI
    • PERSONAL TRANSFORMATION
    • SOCIAL IMPROVEMENT
    • SELF HELP
    • INDIAN CULTURE
    • SCIENCE AND SPIRITUALITY
    • GAYATRI
    • LIFE MANAGEMENT
    • PERSONALITY REFINEMENT
    • UPASANA SADHANA
    • CONSTRUCTING ERA
    • STRESS MANAGEMENT
    • HEALTH AND FITNESS
    • FAMILY RELATIONSHIPS
    • TEEN AND STUDENTS
    • ART OF LIVING
    • INDIAN CULTURE PHILOSOPHY
    • THOUGHT REVOLUTION
    • TRANSFORMING ERA
    • PEACE AND HAPPINESS
    • INNER POTENTIALS
    • STUDENT LIFE
    • SCIENTIFIC SPIRITUALITY
    • HUMAN DIGNITY
    • WILL POWER MIND POWER
    • SCIENCE AND RELIGION
    • WOMEN EMPOWERMENT
  • Akhandjyoti
  • Login




Books - युगगीता - (भाग-२)

Media: TEXT
Language: EN
TEXT TEXT TEXT


कर्म, अकर्म तथा विकर्म

Listen online

View page note

Please go to your device settings and ensure that the Text-to-Speech engine is configured properly. Download the language data for Hindi or any other languages you prefer for the best experience.
×

Add Note


First 7 9 Last
न मे कर्मफल स्पृहा

श्रीमद्भगवद्गीता का चौदहवाँ श्लोक है—

न मां कर्माणि लिम्पन्ति न मे कर्मफले स्पृहा।
इति मां योऽभिजानाति कर्मभिर्न स बध्यते॥ ४/१४

‘‘न मुझे कर्म लिप्त करते हैं, न ही मुझे कर्मफल की लालसा है। जो मुझे इस प्रकार तत्त्व से जान लेता है, वह कर्मों के बंधन को प्राप्त नहीं होता।’’
भगवान् यहाँ कह रहे हैं, कर्म तभी उचित सिद्ध हो पाते हैं जब भावना शुद्ध होती है। यदि अंदर की भावना इंद्रिय तुष्टि की है, तो उससे अधिकाधिक मानसिक बंधन ही उत्पन्न होंगे। निस्वार्थ समर्पित कर्म वासनाओं के क्षय का कारण होते हैं। ऐसे कर्म करने वाले व्यक्तित्व मुक्त होकर अनंत आत्मा की स्वतंत्रता और विस्तार को प्राप्त होते हैं। कर्मों में यज्ञीय भाव कैसे बनाया जाए, इस पर भगवान् समझाते हुए कहते हैं, ‘‘कर्मफल की लालसा मत रखो एवं उनमें लिप्त मत होओ।’’ भगवान् स्वयं अपने बारे में कहते हैं कि मुझे कभी भी किसी भी प्रकार की कर्मफल की लालसा नहीं है। (न मे कर्मफले स्पृहा )|

सूर्य प्रकाशित होता है तो दोनों को ही प्रकाश देता है, गंदे जल वाले तालाब को और निर्मल पावन गंगा के शुद्ध जल को। प्रकाशक सूर्य न तो तालाब की गंदगी से और न ही नदी की दैदीप्यमान पवित्रता से ही प्रभावित होता है। प्रकाशक सूर्य प्रकाशित से हमेशा पृथक और अलिप्त बना रहता है। इसी प्रकार शुद्ध- अनंत भौतिक उपाधियों के कर्मों से लिप्त नहीं होता। सड़क पर दौड़ रही गाड़ियाँ लैंप पोस्ट से प्रकाशित प्रकाश से मार्गदर्शन पा दौड़ती रहती हैं, गंतव्य तक पहुँचती हैं। वाहनों में बैठे हम ही हैं, जो गंतव्य स्थानों तक पहुँचते हैं, बिना किसी उत्सुकता के लैंप पोस्ट हमारी भागदौड़ को प्रकाशित करते रहते हैं।

यदि यह ज्ञान हमें हो सके कि हमारी आत्मसत्ता सभी क्रियाओं का केंद्र अवश्य है, पर उसके परिणामों से अलिप्त है, तो संसार की सभी गतिविधियों का संचालन करते हुए भी हम आत्मा में ही स्थित रहते हैं एवं भगवत् कार्य करते हुए जीवन को सार्थक ढंग से जीते हैं। भगवान् कहते हैँ ‘‘जो मुझे इस तरह से जानता है (इति मां योऽभिजानाति) वह कभी कर्मों के बंधनों में नहीं फँसता (कर्मभिः न स बध्यते)।’’ कितना सुंदर स्पष्टीकरण है। जीवन जीने की कला का अनुपम शिक्षण है। भगवान् को जानना है, तो हमें इस तरह तत्त्व रूप में जानना चाहिए। फिर हमारे सभी कर्म यज्ञीय भाव से होते रहेंगे।

परम पूज्य गुरुदेव जीवन भर यही कहते रहे कि हम हर व्यक्ति को निष्काम कर्म में लिप्त कर ब्राह्मण बनाना चाहते हैं। जीवन भर उनकी साधना इसी निमित्त नियोजित होती रही। ब्राह्मण वह जिसका चिंतन ऐसा हो जो ऊपर बताया गया। ब्राह्मण वह जो ब्रह्म में विचरण करे, जो कर्मों के बंधन से ऊपर चले।

कर्म वास्तव में हमारे व्यक्तित्व को अपने पीछे छोड़ी हुई वासनाओं की हथकड़ियों से बाँधते हैं। नए कर्म नई वासनाएँ उत्पन्न करते हैं, इससे हमारी विचार करने की और कर्म करने की स्वतंत्रता जकड़ जाती है। फिर हम अपने ही द्वारा विगतकाल में किए गए कर्मों का एक मकड़जाल मात्र बनकर रह जाते हैं। इसमें हमारे लिए स्वतंत्र रूप से कर्म करने का कोई अवसर नहीं बचा रहता। कई लोग आदतों के गुलाम होते हैं एवं बार- बार कहते हैं कि मैं असहाय हूँ, इनसे मुक्त होना चाहता हूँ, पर हो नहीं पा रहा हूँ। आदत चाहे वह झूठ बोलने की हो, कड़ुआ बोलने की हो या शराब पीने की हो, पड़ तो सहज भाव से जाती हैं, पर उनकी दासता से छुटकारा पाना अत्यंत कठिन है। यह ज्ञान की उपलब्धि कि मनुष्य आत्मा में स्थित है, वह अपने शरीर के कर्मों से लिपायमान नहीं होता, वह मात्र एक साक्षी के रूप में जीवन जी रहा है, मनुष्य के अहंकार को परिष्कृत कर देता है। तब कर्म बिना कर्त्ता भाव से किए जाते हैं। कर्त्ताभाव अर्थात् अहंकार। इस भाव से किए गए कर्म फिर वासनाओं को जन्म नहीं देते, हमारे अहंभाव को नहीं बढ़ाते। ऐसे दिव्य कर्मों से मनुष्य बंधनों को नहीं प्राप्त होता। दिव्य कर्म आत्मा से उद्भूत होते हैं और केवल आत्मा के प्रकाश में ही पहचाने जाते हैं।

मुमुक्षुओं का अनुकरण करो

पंद्रहवें श्लोक में भगवान् इसी बात को स्वीकार करते हुए कहते हैं —
 
एवं ज्ञात्वा कृतं कर्म पूर्वैरपि मुमुक्षुभिः।
कुरु कर्मैव तस्मात्त्वं पूर्वैः पूर्वतरं कृतम्॥ ४/१५

‘‘पूर्वकाल में भी इसी तत्त्वदर्शन को जानकर प्राचीन मुमुक्षुओं ने कर्म किए हैं। तुम भी जैसे पूर्वकाल में पूर्वजों ने किया, ऐसे ही कर्मों का संपादन करो।’’
भगवान ने यहाँ नमूना सामने रख दिया है। वे स्पष्ट कह रहे हैं कि किस तरह कर्म करना, इसमें कहीं किसी प्रकार के भ्रम में- असमंजस में पड़ने की जरूरत नहीं है। पूर्वकाल के मुमुक्षु यथा- जनक आदि एवं पूर्वजों- ऋषिगणों की जीवनचर्या से शिक्षण लो। ‘‘एवं ज्ञात्वा’’ जहाँ प्रभु ने कहा है, वहाँ वे कह रहे हैं कि यह जानकर कि वास्तविक आत्मा ही हमारे भीतर चैतन्यरूप में विद्यमान है, उसे न किसी भी प्रकार के कर्मफल की लालसा है एवं वह न ही किसी से लिप्त है, प्राचीन मुमुक्षुओं ने कर्मों का संपादन किया एवं समाजोपयोगी जीवन जिया है। कृतं कर्म पूर्वैरपि मुमुक्षुभिः। ऐसे में अर्जुन को कोई बनावटी जिंदगी नहीं जीनी है। वे तो एक शास्त्रविहित मार्ग बता रहे हैं, जिसका पूर्व मुमुक्षुओं ने श्रद्धापूर्वक अनुसरण किया है। यह एक जाना- माना पथ है, परीक्षित मार्ग है एक ऐसा राजमार्ग, जिस पर चलकर बहुतों ने अपनी मानसिक आसक्तियों से, भवबंधनों से छुटकारा पाया है। ऐसे अनुकरणीय जीवन को चाहे वह भगीरथ का हो, विश्वामित्र का हो अथवा श्रीराम का, लक्ष्मण जी का अथवा हनुमान जी का, जनक का अथवा अष्टावक्र का, जीवन जीकर वह अपने कर्मों का संपादन कर सकता है। ऐसे क्षणों को जब हम जीते हैं, तो हम अहंभाव से ऊपर उठकर कृष्ण चैतन्य में निवास करने लगते हैं, साथ ही भीतरी परम सत्ता के साथ तादात्म्य स्थापित कर लेते हैं। ऐसे कर्म ही वास्तव में कर्मरहित कर्म की उपाधि पाते हैं, जिनसे व्यक्ति शुद्ध आध्यात्मिक जीवन की सहज स्थिति में पहुँच जाता है।

विस्तार से इसकी व्याख्या अगले दो श्लोकों में है, जिन्हें कर्मयोग की धुरी कहा जाता है। इससे पूर्व हम परम पूज्य गुरुदेव पं० श्रीराम शर्मा आचार्य का इस संबंध में मत देखना चाहेंगे। वे अखण्ड ज्योति के वर्ष ५२, अंक ७ के पृष्ठ- १ पर लिखते हैं, ‘‘मनुष्य का जीवन एक खेत है, जिसमें कर्म बोए जाते हैं और उन्हीं के अच्छे- बुरे फल काटे जाते हैं। जो अच्छे कर्म करता है, वह अच्छे फल पाता है। बुरे कर्म करने वाला बुराई समेटता है। कहावत है, आम बोएगा वह आम खाएगा, बबूल बोएगा वह काँटे पाएगा। बबूल बोकर आम प्राप्त करना जिसप्रकार प्रकृति का सत्य नहीं, उसी प्रकार बुराई के बीज बोकर भलाई पा लेने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।’’ कैसे कर्म करें, इस संबंध में बड़ा सही मार्गदर्शन है।

स्वयं अपने जीवन में गुरुदेव ने बड़े विलक्षण प्रयोग किए। ‘हमने जीवन भर बोया एवं काटा’ शीर्षक से उनका एक प्रवचन है, जो ‘गुरुवर की धरोहर’ पुस्तक के भाग एक के ४७ वें से ५४ वें पृष्ठ में प्रकाशित है। वे लिखते हैं कि ‘‘हमारे गुरु ने हमें गायत्री के चौबीस महापुरश्चरणों की विधि बताने के बाद कहा, तुम्हारे पास जो कुछ है, उसे भगवान् के खेत में बोना शुरू करो, वह सौ गुना होकर फिर मिल जाएगा। उन्होंने कहा, श्रम और समय भगवान् के खेत में, चारों ओर समाज के रूप में तुम्हारे आसपास विद्यमान है, बो डालो। दूसरा बुद्धि की सारी सामर्थ्य भगवान के निमित्त लगा दो। तीसरी चीज है भावनाएँ। भगवान् के खेत में इन्हें बो दो, तुम्हें प्रत्युत्तर में सौ गुना मिलेंगी। धन जो भी तुम्हारे पास है, भगवान के खेत में बो दो, यह सौ गुना होकर तुम्हें मिलेगा।’’ इसके पश्चात् पूज्यवर लिखते हैं,‘‘मैंने यही किया एवं तब से बराबर ऋद्धि- सिद्धियों के लाभ पा रहा हूँ।’’ यही उस कर्म का सिद्धांत है, जिसे योगेश्वर कृष्ण ने पंद्रहवें श्लोक में बताया है। अब अति महत्त्वपूर्ण अगले दो श्लोकों पर चलते हैं, जहाँ से दिव्य कर्म को भगवान् परिभाषित करते हैं एवं कर्म की गति को अति गहन बताते हुए कर्म रहस्य का वह मर्म प्रकाशित कर देते हैं, जो गीता के तत्त्वदर्शन का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भाग है।

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिताः।
तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥ ४/१६

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः।
अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः॥ ४/१७

‘‘यह निर्णय करने में बड़े- बड़े बुद्धिमान लोग भी भ्रमित हैं कि कर्म क्या है और अकर्म क्या है? इसीलिए वह कर्मतत्त्व मैं तुम्हें भलीभाँति समझाकर बताऊँगा, जिसे जानकर तुम अशुभ में अर्थात् कर्मबंधन से मुक्त हो जाओ।’’

‘‘हे अर्जुन! तुम्हें भलीभाँति जानना चाहिए कि कर्म का स्वरूप क्या है? निषिद्ध कर्म क्या हैं तथा अकर्म क्या हैं? यह जानना इसलिए जरूरी है कि कर्म की गति बड़ी गहन है।’’

गीता एक प्रकार से मानव जीवन के प्रति सूक्ष्म दृष्टि के विवेचन की दृष्टि से लिखा गया ग्रंथ है। गीताकार ने चिरपुरातन शोध के वैज्ञानिक साधनों की सूक्ष्म अवलोकन- अध्ययन विधि का प्रयोग किया है। यहाँ भगवान् कह रहे हैं कि यह जान पाना आसान नहीं एवं बड़े- बड़े बुद्धिमान ज्ञानी लोग भी इस विषय में बड़े भ्रम में हैं कि कर्म क्या है, और अकर्म क्या है? इसी कारण वे अर्जुन को इनकी व्याख्या समझाना चाह रहे हैं।

कर्मों का वर्गीकरण

भगवान् स्वीकार कर रहे हैं कि हमारे शास्त्रों के गहन विचारक- चिंतक भी इस समस्या के विषय में बड़े भ्रमित से प्रतीत होते हैं कि कर्म क्या है, अकर्म क्या है, विकर्म क्या है? (किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽपि अत्र मोहिताः)। यहाँ कवि से तात्पर्य ऋषि- मुनिगणों से है। इसीलिए वह कहते हैं कि तुम्हें पहले बताऊँगा कि कर्म क्या हैं। वास्तविक कर्म समझ में आ जाने पर हम अशुभ के- अशिव के मार्ग पर जाने से स्वयं को बचा सकेंगे।

योगेश्वर श्रीकृष्ण के अनुसार जीवन दो भागों में बाँटा जा सकता है, क्रिया यानि कर्म, अक्रिया यानि अकर्म ।। क्रिया या कर्म को भगवान् पुनः दो भागों में बाँटते हैं, कर्म जीवन की वह क्रिया है, जो हमें करनी चाहिए, जिसे श्रीकृष्ण ने स्वधर्म कहा है या निष्काम कर्म नाम दिया है। विकर्म जीवन की वह क्रिया है, जो हमें नहीं करनी चाहिए। जो निषिद्ध है, जो नैतिक शास्त्र के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं हैं। जिन्हें करने से मनुष्य पाप को प्राप्त होता है। मानवी गरिमा को लांछन लगाने वाले सभी कर्म निषिद्ध कर्म या विकर्म बताए गए हैं। पहले विकर्म को समझ लें तो कर्म एवं अकर्म को समझना आसान हो जाएगा, अशुभ से भी मुक्ति मिलेगी।

विकर्म वे हैं जिनके बारे में समाज और शास्त्रों ने निषिद्ध किया है। इसकी व्याख्या हेतु हमें नीतिशास्त्र का सहारा लेना पड़ता है। नीतिशास्त्र चार बातों पर आधारित है, भौगोलिक परिस्थिति पर, आपकी आयु पर, आपकी योग्यता पर तथा चौथा सामाजिक परिस्थिति विशेष पर। कुछ नियम हैं यथा नहा- धोकर दोनों समय संध्या करनी चाहिए। यह नियम मध्य और दक्षिणी भारत में लागू हो सकता है, परंतु यही बात हिमाचल, उत्तरांचल और ठंडे क्षेत्रों पर लागू की जाए, तो संभव है कि सही न बैठै। हो सकता है कि नहा- धोकर न कर पाएँ। मन की पवित्रता धारण कर ली, संध्या कर ली तो बहुत बड़ी बात है। रोज नहीं नहा पाए, तीन दिन में एक बार नहा लिया। जैसी भौगोलिक परिस्थितियाँ हैं, वैसा कार्य कर लिया। गंगोत्री- गोमुख में बैठकर वह नियम नहीं सध सकते, जो मैदानी क्षेत्र में सध सकते हैं। कुछ नैतिक नियम हैं कि महिलाओं से दूर से बात करनी चाहिए। तो यह आपकी आयु पर निर्भर करता है। छोटा बच्चा जाकर माँ को पकड़ भी लेता है व उसे चिपक भी जाता है। किंतु यही काम कोई बड़ा व्यक्ति सार्वजनिक रूप से करे, तो इसे निषिद्ध कर्म माना जाएगा।

तीसरी बात है योग्यता। आप कहाँ तक पढ़े- लिखे हैं। कहाँ तक आपकी सामाजिक उपलब्धि है। एक डॉक्टर के लिए इमरजेंसी आने पर कार से भी जाना पड़ सकता है या किसी तेज वाहन से भी। एक प्रचारक के लिए, उद्बोधन कर्त्ता के लिए जरूरी है कि कहीं साइकिल से भी जाना पड़े, कहीं रेल से भी व कहीं विमान से भी। अनिवार्य कर्म के नाते वह सब करना पड़ सकता है, जिससे समय बचे अधिक काम हो सके। परंतु एक विद्यार्थी के लिए जिसके पास पर्याप्त समय है, कोई बहुत जरूरी काम नहीं है, कार का उपयोग करना, विमान का उपयोग करना विलासिता है।

चौथा है सामाजिक परिस्थिति विशेष। जैन मुनियों के लिए रात्रि को करवट बदलना भी निषिद्ध है। वे करवट इसलिए नहीं बदलते कि करवट के नीचे कहीं कोई चींटी- जीव न आ जाए। अहिंसा का अतिवाद है। जैन धर्म के अनुयायी पैदल चलते हैं, मुँह पर पट्टी बाँधते हैं। तीर्थंकर महावीर इस सिद्धि को प्राप्त कर चुके थे, इसलिए उन्होंने वे नियम बना दिए। पर यह जरूरी नहीं कि हर सामाजिक वर्ग पर ये नियम लागू हों।

कौन- सा कर्म निषिद्ध है, कौन- सा करने योग्य, यह निर्धारण नीति शास्त्र पर ही हो सकता है एवं ऊपर बताई गई चार बातों के आधार पर ही। विकर्म वह है, जिन्हें करने से नैतिकता का उल्लंघन होता है। सारे विपरीत कर्म विकर्म कहे गए हैं।

कर्म और अकर्म

दूसरा शब्द है कर्म। हर क्रिया कर्म नहीं है। भोजन करना, अंगों का संचालन होना, पशुओं द्वारा सहज कार्य किया जाना कर्म नहीं है। तब तो चट्टानों के फिसलने पर भी यह कहा जा सकता है कि जड़ पदार्थ भी कर्म करते हैं। जब हमारा संकल्प और इच्छा क्रिया के साथ जुड़ जाते हैं, साथ ही उद्देश्य भी निर्धारित हो जाते हैं, तो वह कर्म बनता है। बिना संकल्प के कर्म में प्राण नहीं आता। कर्म में मूल तत्त्व है, उसका प्राण है संकल्प। संकल्पित कर्म ही हमारे प्रारब्ध का निर्माण करते हैं। यदि हमने संकल्पित कर्म नहीं किए हैं, तो हमने फिर कर्मयोग का संपादन नहीं किया है।

इसी कारण भगवान् कहते हैं कि तुम्हें जानना चाहिए कि कर्म क्या हैं? नहीं जानने से डर है कि कहीं कोई निषिद्ध कर्म को, सहज- स्वाभाविक कर्म को ही कर्म समझ बैठो। कुछ ऐसे श्रेष्ठ कर्म होते हैं, जो शास्त्रविहित हैं, जिनका परिपालन गौरवपूर्ण ढंग से उच्च कर्त्तव्यों के रूप में किया जाना चाहिए। कुछ ऐसे कर्म हैं जिनकी शास्त्रों द्वारा निंदा की गई है, उनकी उत्पत्ति हमारी निम्र प्रवृत्तियों से होती है, वे हमारे अहंभाव तथा दुर्वासनाओं से प्रेरित होते हैं, ऐसे कर्म विकर्म कहलाते हैं। उनसे बचना चाहिए। अकर्म क्या है? अकर्म आलस्य की अवस्था को नहीं कहते। संकल्प रहित कर्म ही अकर्म हैं। ईश्वर की इच्छा ही जब हमारी इच्छा बन जाती है, तो यह अकर्म बन जाता है, जो स्वचालित ढंग से संचालित होता रहता है। जो ईश्वर चाहते हैं, जैसा चाहते हैं, वे ही संकल्प हमारे द्वारा मूर्त होने लगें, हमारे व्यक्तित्व के माध्यम से झरने लगें, तो ऐसी उच्चस्तरीय स्थिति को अकर्म कहते हैं। अकर्म में व्यक्ति ब्राह्मी स्थिति में पहुँच सकता है, अतः इसे समझना बहुत जरूरी है।

अभी तो इन दोनों श्लोकों के कुछ शब्दों के अर्थों को कुछ अंश तक समझ पाने में ही सफलता मिली है। परंतु वास्तव में इनके शाब्दिक अर्थों के साथ- साथ जुड़ी अभिव्यंजनाएँ ही समझा पाएँगी कि हम कितना इस अर्थ को समझ पाए। श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म, अकर्म तथा विकर्म बड़ी पेचीदा बातें हैं। कर्म में अकर्म तथा विकर्म एवं अकर्म में कर्म तथा विकर्म आ मिलते हैं।






First 7 9 Last


Other Version of this book



युगगीता (भाग-४)
Type: TEXT
Language: EN
...

युग गीता भाग-3
Type: SCAN
Language: HINDI
...

યુગગીતા ભાગ - ૧
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

युग गीता (भाग-1)
Type: SCAN
Language: HINDI
...

યુગગીતા ભાગ - ૨
Type: SCAN
Language: GUJRATI
...

युगगीता (भाग-३)
Type: TEXT
Language: EN
...

युगगीता - (भाग-२)
Type: TEXT
Language: EN
...

युग गीता भाग-2
Type: SCAN
Language: HINDI
...

युग गीता भाग-4
Type: SCAN
Language: HINDI
...


Releted Books



गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

The Absolute Law of Karma
Type: SCAN
Language: ENGLISH
...

स्वर्ग नरक की स्वचालित प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: HINDI
...

स्वर्ग नरक की स्वचालित प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: HINDI
...

स्वर्ग नरक की स्वचालित प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: HINDI
...

स्वर्ग नरक की स्वचालित प्रक्रिया
Type: SCAN
Language: HINDI
...

धर्म और विज्ञान विरोधी नहीं पूरक हैं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

धर्म और विज्ञान विरोधी नहीं पूरक हैं
Type: TEXT
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मैं क्या हूँ ?
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मित्रभाव बढ़ाने की कला
Type: SCAN
Language: HINDI
...

मित्रभाव बढ़ाने की कला
Type: SCAN
Language: HINDI
...

गहना कर्मणोगतिः
Type: TEXT
Language: HINDI
...

Articles of Books

  • प्रथम खण्ड की प्रस्तावना
  • प्रस्तुत द्वितीय खण्ड की प्रस्तावना
  • मैं जानता हूँ कि तुम कौन हो और किसलिए आए हो?
  • धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे
  • जन्म कर्म च मे दिव्यम्
  • वीतराग होने पर प्रभु के स्वरूप को प्राप्त होना
  • ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्
  • कर्म, अकर्म तथा विकर्म
  • कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म का मर्म
  • गहना कर्मणोगति
  • कैसे बनें दिव्यकर्मी और कैसे हों बंधनमुक्त
  • कर्म में ब्रह्मदर्शन से ब्रह्म की ही प्राप्ति
  • हर श्वास में संपादित दिव्य कर्म ही हैं यज्ञ
  • यज्ञ बिना यह लोक नहीं तो परलोक कैसा?
  • यज्ञों में श्रेष्ठतम-ज्ञानयज्ञ
  • ज्ञान की नौका से भवसागर को पार करें
  • पूर्ण तृप्त ज्ञानी की परिणति
  • उठो भारत स्वयं को योग में प्रतिष्ठित करो
Your browser does not support the video tag.
About Shantikunj

Shantikunj has emerged over the years as a unique center and fountain-head of a global movement of Yug Nirman Yojna (Movement for the Reconstruction of the Era) for moral-spiritual regeneration in the light of hoary Indian heritage.

Navigation Links
  • Home
  • Literature
  • News and Activities
  • Quotes and Thoughts
  • Videos and more
  • Audio
  • Join Us
  • Contact
Write to us

Click below and write to us your commenct and input.

Go

Copyright © SRI VEDMATA GAYATRI TRUST (TMD). All rights reserved. | Design by IT Cell Shantikunj