व्यसन मुक्त भारत के निर्माण के संकल्प जगाए
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/1867/Photo.png)
विचार मंच पर हुआ युवा सम्मेलन
मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के तीसरे दिन 23 फरवरी को ‘व्यसन मुक्त भारत’ के उद्घोष के साथ युवा सम्मेलन ‘आरोहण’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी थे। उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम में भाग ले रहे हजारों युवाओं ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘आओ बनाएँ व्यसन मुक्त भारत’ अभियान को सफल बनाने अपनी सक्रिय भागीदारी के दृढ़ संकल्प लिए।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नवी मुंबई के अनेकों महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। अपने उद्बोधन में आदरणीय डॉ. चिन्मय जी ने नशे से होने वाले शारीरिक, सामाजिक और वैश्विक दुष्परिणामों की मार्मिक जानकारी देते हुए ‘व्यसन से बचाएँ, सृजन में लगाएँ’ का संदेश दिया। उन्हें नशे की प्रवृत्ति को वर्तमान समय का सबसे बड़ा संकट बताते हुए उससे होने वाले अपराध के विस्तृत आँकड़े प्रस्तुत किए। माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल स्वयं को नशे से दूर रहने के लिए, वरन अपने साथ कम से कम दस दूसरे युवाओं को भी नशे से दूर करने के प्रयासों का संकल्प दिलाया।
‘दिया’ से जुड़ रहे हैं युवा
कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले विद्यार्थी साहित्य प्रदर्शनी और गायत्री परिवार के रचनात्मक आंदोलनों की प्रदर्शनी से भी बहुत प्रभावित हुए। अधिकांश ने इन गतिविधियों में सक्रिय योगदान का मन बनाया। ‘आरोहण’ मुंबई के युवाओं में गायत्री परिवार के युवा संगठन ‘दिया’ की गतिविधियों को विस्तार से जानने के लिए प्रेरित करने वाला था। कार्यक्रम का समापन मंचासीन वक्ताओं द्वारा सभी युवाओं को व्यसन मुक्त भारत की शपथ दिलाने के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विवेक विजय व डॉ. गोपाल शर्मा ने किया।
जटिल समस्याओं के सरल समाधान
इस सम्मेलन में डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी के उद्बोधनों से संकलित विचारों की पुस्तक ‘जटिल समस्याओं के सरल समाधान’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पूज्यवर के विचारों को दैनंदिन जीवन की समस्याओं के समाधान के रूप में इस पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है।
Recent Post
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3757/Screenshot from 2024-07-26 10-09-53.png-HRleXeS4ZJts93)
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3718/1.jpeg-iWn513WFgekq93)
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3715/GM 222 (2).jpg-YVBJe1ECsWx2k)
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3714/hamari Part 17A (1).jpg-Hd-G1H43bMW62)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3713/mashal.png-_g2dBckpkkdo93)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3712/G_1.jpg-gGNtrjzhHUx2k)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3711/GM (094) (1).jpg-16rW_Tuzb7do93)
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3710/GM (079).jpg-b8sFoufKfTx2k)
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
![](https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/awgp.org/public_data/gurukulam/post/3709/guruji (1) (1).jpg-IHG88k36GQx2k)
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...