राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ : समाज सुधार की दिशा में बढ़ रहे सार्थक चरण
राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की असाधारण उपलब्धियाँ
125 महिलाओं को कमाण्डो प्रशिक्षण, सभी ने दीक्षा ली 300 दीक्षा संस्कार 108 गाँवों में दीवार लेखन 1008 घरों में धर्मघट स्थापना
नेगुरडीह, जांजगीर चाँपा। छ.गढ़ विकासखण्ड नवागढ़ के गाँव नेगुरडीह में फरवरी माह में सम्पन्न 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की अनेक शानदार उपलब्धियाँ रहीं, जिन्होंने पूरे क्षेत्र में युग निर्माणी आस्थाओं का जबरदस्त संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मस्तक पर कलशधारी 5000 बहिनों की भव्य कलश-शोभा यात्रा के साथ हुआ। राम पंचायत, भारत माता आदि अनेक आकर्षक झाँकियों से युक्त यह शोभायात्रा अत्यंत दर्शनीय थी।
सन् 2011 से प्रज्वलित अखण्ड ज्योति को देवमंच पर काँवड़ में सजाकर प्रतिष्ठित किया गया। नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 125 बहिनों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें न केवल जिम्मेदारी सौंपी गई, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करते हुए महिला कमाण्डो के रूप में प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें नवागढ़ थाना प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके का विशेष योगदान रहा। सभी बहिनों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रशिक्षण लेने वाली सभी बहिनों ने दीक्षा भी ली। 300 युवक-युवतियों ने दीक्षा ली। एक जोड़ी विवाह सहित लगभग 425 अन्य संस्कार हुए। कार्यक्रम संयोजक श्री बालकराम रत्नमूल ने बताया कि यज्ञ के प्रयाज में 108 गाँवों में दीवार लेखन किया गया। प्रयाज के क्रम में ही विगत जुलाई में 108 वृक्षों की पौध लगाई गई थी और 1000 घरों में धर्मघट की स्थापना की गई थी।
Recent Post
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...