युग निर्माणी बेटियों की टोली ने 111 कन्याओं को प्रशिक्षित किया
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश
गायत्री शक्तिपीठ छिंदवाड़ा में तहसील स्तरीय चार दिवसीय कन्या कौशल शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें 111 कन्याओं ने भाग लिया। खण्डवा (म.प्र.) से आई पूर्णिमा पवार, तनु पाटीदार, अंकिता पटेल की टोली के क्रांतिकारी उद्बोधन को सुनकर प्रतिभागी कन्याओं के भीतर बैठी झाँसी की रानी, जाबाई, गार्गी, मैत्री, मदालसा जाग उठी। सभी ने गुरूदेव के युग निर्माण आन्दोलन को सफल बनाने हेतु घर-घर जाकर नारी शक्ति को जगाने का शुभ संकल्प लिया गया। समापन समारोह में उपजोन और जिला संगठन के प्रभारी कई वरिष्ठ कार्यकर्त्ता दिनेश देशमुख, अरूण पराड़कर, शिवनारायण साहू, सुधाकर अदलक, पुरूषोत्तम बंदेवार, गोविंद माहोरे आदि उपस्थित रहे। श्री दिनेश देशमुख ने टोली की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने शिविर में भाग ले रही कन्याओं के विषय में कहा कि कीर्ति, धैर्य, सुख, समृद्धि, शांति, शक्ति, क्षमा एवं प्रसन्नता से परिपूर्ण गौरी, गायत्री स्वरूपा कन्याओं को गायत्री शक्तिपीठ में पाकर हम धन्य हैं। इन्हीं गुणों को विकसित करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया। चार दिवसीय आवासीय शिविर में व्याख्यान, क्रियात्मक गतिविधियाँ, महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग, गीता स्वाध्याय, त्रिकाल ध्यान, योग, यज्ञ आदि का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया। 18 जून को प्रात: शक्तिपीठ से लेकर बस स्टैण्ड तक हृदयस्पर्शी नशामुक्ति रैली निकाली गई। बस स्टैण्ड पर लगाई गई नशामुक्ति प्रदर्शनी का सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया।
Recent Post
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...