सुपर 50 का चयन और मार्गदर्शन
युवा सम्मेलन
संदरी, धनबाद।
झारखण्ड गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में ‘सुपर 50’ युवा शक्ति के निर्माण हेतु एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य जिले के 50 ऐसे युवाओं को तलाशना और तराशना था, जो जन्मशताब्दी वर्ष तक भूले-भटके युवाओं को युग निर्माण की राह पर ले जाने के लिए अपने क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान कर सकें। शिविर के मुख्य वक्ता युवा प्रकोष्ठ, शान्तिकुञ्ज के प्रतिनिधि श्री नीरज महतो एवं प्रांतीय युवा उत्प्रेरक श्री सुरेश कुमार यादव थे। उन्होंने पर्यावरण संवर्धन, व्यसन मुक्त एवं संस्कार युक्त युवा, बाल संस्कारशाला, विचार क्रांति अभियान हेतु झोला पुस्तकालय संचालन जैसे कार्यक्रमों में युवाओं से अपेक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में धनबाद जिले की सभी शाखाओं के सक्रिय युवाओं की भागीदारी रही। गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर ‘सुपर 50’ के रूप में संगठित सक्रियता अपनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री रामप्रवेश जी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री शक्तिपीठ धनबाद के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री विभूति शरण सिंह जी ने की। संचालन बहिन शालिनी यादव एवं सिमरन श्रीवास्तव ने किया।
गायत्री ज्ञान मंदिर की 30 युवाओं की टीमें पिछले दो वर्षों से प्रत्येक शनिवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रही है। उनके द्वारा वन विभाग द्वारा लगाये गये वृक्षों का संरक्षण, सिंचन भी किया जा रहा है।
Recent Post
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ४)
भटकाव से भ्रमित और कुत्साओं से ग्रसित व्यक्ति ऐससी ललक लिप्साओं में संलग्न रहता है जिन्हें दूरदर्शिता की कसौटी पर कसने से व्यर्थ निरर्थक एवं अनर्थ की ही संज्ञा दी जा सकती है। पेट प्रजनन इतना कठिन न...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ५)
स्पष्ट है कि आजीविका का एक महत्वपूर्ण जनुपात अंशदान के रूप सृजन कृत्यों के लिए नियोजित करने की आवश्यकता पड़ेगी। इतना ही नहीं श्रम, समय भी इसके साथ ही देना पड़ेगा। अस्तु न केवल आजीविका का एक अंश वरन स...
हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (अंतिम भाग)
इस तथ्य से सभी अवगत है कि खर्चीली शादियाँ हमें दरिद्र और बेईमान बनाती हैं। धूमधाम, देन दहेज की शादियों का वर्तमान प्रचलन देखने में हर्षोत्सव की साज सज्जा जैसा भले ही प्रतीत होता हो किन्तु वस्तुतः उ...
युग निर्माण योजना
युग निर्माण योजना की सबसे बड़ी संपत्ति उस परिवार के परिजनों की निष्ठा है, जिसे कूटनीति एवं व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं, धर्म और अध्यात्म की निष्ठा के आधार पर बोया, उगाया और बढ़ाया गया...