शान्तिकुञ्ज में मनाया 411वाँ वृक्षारोपण सप्ताह
अब तक लगा चुके हैं 41000 वृक्षों की पौध
श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी, श्रद्धेया शैल जीजी के आशीर्वाद और आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या जी के मार्गदर्शन में विगत 8 वर्षाें से सतत साप्ताहिक वृक्षारोपण कर रहे गायत्री परिवार यूथ ग्रुप वडोदरा ने अपना 411वाँ वृक्षारोपण सप्ताह अपने पावन गुरूद्वारे, शान्तिकुञ्ज में आकर मनाया। 7 जुलाई 2024 के दिन इस विशेष उपलक्ष्य में जीपीवायजी वडोदरा के प्रमुख सदस्य हेतुका बहिन, एकता, श्वेता, योगिता बहिन, विक्रम भाई, विनायक भाई, लखन भाई, कश्मीरा सोलंकी ने युवा प्रकोष्ठ, शान्तिकुञ्ज के प्रभारी श्री के.पी. दुबे तथा उद्यान विभाग प्रभारी श्री सुधीर भारद्वाज की मुख्य उपस्थिति में पौधे का पूजन और रोपण किया। गायत्री परिवार यूथ ग्रुप वडोदरा टीम ने यह अभियान 5 जून 2016 में मात्र तीनकार्यकर्त्ताओं के साथ आरंभ किया था। आज सैकड़ों कार्यकर्त्ता इस अभियान से जुड़े हैं। वे अब तक 41000 से अधिक वृक्षों की पौध लगा चुके हैं। ये वृक्ष आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, रेलवे, गवर्नमेंट सेक्टर की भूमि पर, सोसाइटी के कॉमन प्लॉट में, गाँवों में, किसानों के खेतों जैसी अनेक जगहों पर लगाए गए हैं। श्रद्धेय डॉक्टर साहब एवं श्रद्धेया शैल जीजी ने ग्रुप के महान कार्यों का अभिनंदन किया। श्रद्धेय डॉक्टर साहब ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का परिधान है, जलदाता-जीवनदाता है। हम सभी को प्रकृति के साथ एकात्मता के संकल्प को पूरी दृढ़ता के साथ निभाना है।
Recent Post
शान्तिकुञ्ज में डॉ. चिन्मय जी का अभिनंदन
माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी श्रद्धेया जीजी से आशीर्वाद लेते हुए और कार्यकर्त्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी का शान्तिकुञ्ज पर...
हिरोशिमा की परमाणु बम त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि
दिवंगतों को श्रद्धाञ्जलि
हिरोशिमा शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय परमाणु बम त्रासदी में दिवंगत हुई आत्मा...
पहाड़ी के शिखर पर बना मातृशताब्दी स्मृति उपवन
देवास। मध्य प्रदेश
गायत्री परिवार देवास की टीम ने शंकरगढ़ की पहाड़ी पर बड़ी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ 151 फलदार, छायादार और औषधीय उपयोग वाले पौधे लगाए। देवास शाखा के मीडिया प्रभारी श्री विक्र...
वृक्ष गंगा अभियान के तहत विस्तृत वृक्षारोपण कार्यक्रम
वृक्ष गंगा अभियान 17,000 तरु पुत्र रोपण महायज्ञ
वृक्ष गंगा अभियान 17,000 तरु पुत्र रोपण महायज्ञ
वृक्षगंगा अभियान के अंतर्गत वन मंडल बड़वाह के सहयोग से ग्राम बागोद सुरपाल के न...
दिनभर चले कार्यक्रम से हजारों राहगीरों को दिया संदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश
से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक अदनी-सी तम्बाकू की गुलामी लाभों की जानकारी दी और उन्हें एक संकल्प से छूट सकती है।’ नशे से मुक्त होने के लिए प्रेरित इस संदेश के साथ...
देसंविवि के नवीन शैक्षणिक सत्र का श्रीगणेश
ज्ञानदीक्षा ज्ञान के उदय का पर्व ः डॉ चिन्मय पण्ड्या
हरिद्वार 22 जुलाई।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुज का 44वाँ ज्ञानदीक्षा समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मु...
Yug Parivartan Ka Aadhar युग परिवर्तन का आधार भावनात्मक नव निर्माण (अंतिम भाग)
जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे, छूत- अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन स...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग १)
आदत पड़ जाने पर तो अप्रिय और अवांछनीय स्थिति भी सहज और सरल ही प्रतीत नहीं होती, प्रिय भी लगने लगती है। बलिष्ठ और बीमार का मध्यवर्ती अन्तर देखने पर यह प्रतीत होते देर नहीं लगती कि उपयुक्त एवं अनुपयुक...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग २)
यदि वर्तमान परिस्थिति अनुपयुक्त लगती हो और उसे सुधारने बदलने का सचमुच ही मन हो तो सड़ी नाली की तली तक साफ करनी चाहिए। सड़ी कीचड़ भरी रहने पर दुर्गन्ध और विषकीटकों से निपटने के छुट पुट उपायों से कोई स्...
‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ सूत्र का शुभारम्भ (भाग ३)
युग परिवर्तन या व्यक्ति परिवर्तन के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण और समाजगत प्रवाह प्रचलन को बदलने की बात कही जाती है। उसे समन्वित रूप से एक शब्द में कहा जाय तो प्रवृत्तियों का परिवर्तन भी कह सकते हैं। ल...