गणेशोत्सवों को ईको फ्रैण्डली व प्रेरणादायी बनाने का अभियान
अणुशक्तिनगर, मुम्बई। महाराष्ट्र
अणुशक्तिनगर में इस वर्ष स्थानीय शाखा ने गणेश प्राण प्रतिष्ठा, विघ्नहर्ता गायत्री यज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन किया। इस कार्यक्र में गायत्री परिवार ने उपस्थित श्रद्धालुओं से भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सर्वप्रथम स्वयं का परिष्कार एवं उत्थान कर राष्ट्र के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक दूत बनने की प्रेरणा दी। लोगों में युग साहित्य वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि दिया, मुम्बई विगत लगभग 16 वर्षों से नगर के गणेशोत्सवों में विघ्नहर्ता गायत्री यज्ञ दीपयज्ञों के आयोजन से सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के प्रयासकर रहा है। इसके अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा गणेशोत्सवों को ईको फ्रैण्डली बनाने के प्रयास किए जाते हैं, उनमें युग साहित्य के स्टॉल लगाए जाते हैं और गणेश पाण्डालों को सदवाक्यों से सजाया जाता है। सायंकालीन भक्ति प्रधान कार्यक्रमों के क्रम में विघ्नहर्ता दीपयज्ञ आयोजित कर भक्तगणों को क्तिगत विकास और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणाएँ दी जाती हैं। इनमें प्रस्तुत अध्यात्म का वैज्ञानिक दृष्टिकोण वर्तमान पीढ़ी में नवचेतना और नवस्फुरणा जगाता है।
Recent Post
कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...
चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...
भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...
प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...
घृणा का स्थान
निंदा, क्रोध और घृणा ये सभी दुर्गुण हैं, लेकिन मानव जीवन में से अगर इन दुर्गुणों को निकल दीजिए, तो संसार नरक हो जायेगा। यह निंदा का ही भय है, जो दुराचारियों पर अंकुश का काम करता है। यह क्रोध ही है,...
अनेकता में एकता-देव - संस्कृति की विशेषता
यहाँ एक बात याद रखनी चाहिए कि संस्कृति का माता की तरह अत्यंत विशाल हृदय है। धर्म सम्प्रदाय उसके छोटे-छोटे बाल-बच्चों की तरह हैं, जो आकृति-प्रकृति में एक-दूसरे से अनमेल होते हुए भी माता की गोद में स...
प्रगति के पाँच आधार
अरस्तू ने एक शिष्य द्वारा उन्नति का मार्ग पूछे जाने पर उसे पाँच बातें बताई।
(1) अपना दायरा बढ़ाओ, संकीर्ण स्वार्थ परता से आगे बढ़कर सामाजिक बनो।
(...
कुसंगत में मत बैठो!
पानी जैसी जमीन पर बहता है, उसका गुण वैसा ही बदल जाता है। मनुष्य का स्वभाव भी अच्छे बुरे लोगों के अनुसार बदल जाता है। इसलिए चतुर मनुष्य बुरे लोगों का साथ करने से डरते हैं, लेकिन अच्छे व्यक्ति बुरे आ...
अहिंसा और हिंसा
अहिंसा को शास्त्रों में परम धर्म कहा गया है, क्योंकि यह मनुष्यता का प्रथम चिन्ह है। दूसरों को कष्ट, पीड़ा या दुःख देना निःसंदेह बुरी बात है, इस बुराई के करने पर हमें भयंकर पातक लगता है। और उस पातक ...
अहिंसा और हिंसा (भाग 2)
बड़े बुद्धिमान, ज्ञानवान, शरीरधारी प्राणियों को दुख देने, दण्ड देने या मार डालने या हिंसा करने के समय यह विचारना आवश्यक है। कि यह दुख किस लिए दिया जा रहा है। सब प्रकार के दुख को पाप और सब प्रकार के...