देव संस्कृति विश्वविद्यालय का गौरव
चि. शरद राज को शुभकामनाएँ देते मान. प्रतिकुलपति जी
मुख्यमंत्री जी ने औद्योगिक इंटर्नशिप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छात्र शरद को सम्मानित किया
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थी शरद राज ने जनवरी से जून 2024 के बीच औद्योगिक इंटर्नशिप में यूसीओएसटी एवं आईआईआरएस देहरादून में अपनी सेवाएँ दीं। अपनी इंटर्नशिप में उन्होंने उत्तराखण्ड के आदर्श चम्पावत भू स्थानिक डैशबोर्ड प्रोजेक्ट पर उल्लेखनीय कार्य किया है। 24 सितंबर को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस कार्य के लिए शरद राज को एक आयोजन में शॉल आदि भेंट कर सम्मानित किया। विवि के प्रति कुलपति माननीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने शरद की इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दीं। इस अवसर पर उन्होंने शरद राज की मेहनत और लगन की सराहना की। देव संस्कृति विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों की चहुँमुखी प्रगति के लिए प्रयत्नशील रहता है। शरद राज ने भी अपने प्रति कुलपति एवं आचार्यों से मिली प्रेरणा और मार्गदर्शन के साथ विवि. के विशिष्ट शैक्षणिक व पारिवारिक वातावरण की सराहना की, आभार व्यक्त किया।
Recent Post
कौशाम्बी जनपद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 26 नवंबर से 29 नवंबर तक
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद इकाई के द्वारा करारी नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। यह कार्यक्रम 26 से प्रारंभ होकर 29...
चिन्तन कम ही कीजिए।
*क्या आप अत्याधिक चिन्तनशील प्रकृति के हैं? सारे दिन अपनी बाबत कुछ न कुछ गंभीरता से सोचा ही करते हैं? कल हमारे व्यापार में हानि होगी या लाभ, बाजार के भाव ऊँचे जायेंगे, या नीचे गिरेंगे।* अमुक ...
भारत, भारतीयता और करवाचौथ पर्व
करवा चौथ भारतीय संस्कृति में एक विशेष और पवित्र पर्व है, जिसे विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए मनाती हैं। इस व्रत का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व अत्यधिक...
प्रत्येक परिस्थिति में प्रसन्नता का राजमार्ग (भाग 4)
बुराई की शक्ति अपनी सम्पूर्ण प्रबलता के साथ टक्कर लेती है। इसमें सन्देह नहीं है। ऐसे भी व्यक्ति संसार में हैं जिनसे ‘‘कुशल क्षेम तो है’’ पूछने पर ‘‘आपको क्...
घृणा का स्थान
निंदा, क्रोध और घृणा ये सभी दुर्गुण हैं, लेकिन मानव जीवन में से अगर इन दुर्गुणों को निकल दीजिए, तो संसार नरक हो जायेगा। यह निंदा का ही भय है, जो दुराचारियों पर अंकुश का काम करता है। यह क्रोध ही है,...
अनेकता में एकता-देव - संस्कृति की विशेषता
यहाँ एक बात याद रखनी चाहिए कि संस्कृति का माता की तरह अत्यंत विशाल हृदय है। धर्म सम्प्रदाय उसके छोटे-छोटे बाल-बच्चों की तरह हैं, जो आकृति-प्रकृति में एक-दूसरे से अनमेल होते हुए भी माता की गोद में स...
प्रगति के पाँच आधार
अरस्तू ने एक शिष्य द्वारा उन्नति का मार्ग पूछे जाने पर उसे पाँच बातें बताई।
(1) अपना दायरा बढ़ाओ, संकीर्ण स्वार्थ परता से आगे बढ़कर सामाजिक बनो।
(...
कुसंगत में मत बैठो!
पानी जैसी जमीन पर बहता है, उसका गुण वैसा ही बदल जाता है। मनुष्य का स्वभाव भी अच्छे बुरे लोगों के अनुसार बदल जाता है। इसलिए चतुर मनुष्य बुरे लोगों का साथ करने से डरते हैं, लेकिन अच्छे व्यक्ति बुरे आ...
अहिंसा और हिंसा
अहिंसा को शास्त्रों में परम धर्म कहा गया है, क्योंकि यह मनुष्यता का प्रथम चिन्ह है। दूसरों को कष्ट, पीड़ा या दुःख देना निःसंदेह बुरी बात है, इस बुराई के करने पर हमें भयंकर पातक लगता है। और उस पातक ...
अहिंसा और हिंसा (भाग 2)
बड़े बुद्धिमान, ज्ञानवान, शरीरधारी प्राणियों को दुख देने, दण्ड देने या मार डालने या हिंसा करने के समय यह विचारना आवश्यक है। कि यह दुख किस लिए दिया जा रहा है। सब प्रकार के दुख को पाप और सब प्रकार के...