
अखंड ज्योति के 100 वर्ष: पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माताजी के जीवन दर्शन पर कार्यक्रम, लंदन की संसद भवन में गायत्री परिवार का ऐतिहासिक आयोजन
युग नायक अखिल विश्व गायत्री परिवार संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रज्वलित सिद्ध अखंड दीप एवं सह संस्थापिका गायत्री परिवार परम वंदनीया माता जी की शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा आइकॉन आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी के नेतृत्व में वेस्टमिंस्टर की संसद भवन में गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवस्थापना के पूजन, अर्चन और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना से किया गया।
यूरोपीय देश की सदनों में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण आयोजन है, जो कि विशेष रूप से यूरोपीय संसद के सदनों में आयोजित किया गया।
जहां आज तक किसी भी अन्य संगठनों को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली - वहीं गायत्री परिवार पहली समाज सेवी ऐसी संस्था हैं,
जो आद. डॉक्टर पंड्या जी के नेतृत्व में परम पूज्य गुरुदेव के संदेश एवं मां गायत्री के मंत्र की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का अंतरराष्ट्रीय मंच प्राप्त हुआ।