
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या का ग्लोबल मॉडर्न इंस्टीट्यूट बहादराबाद में आगमन, राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के छठे दिन मुख्य अतिथि के रूप में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी का ग्लोबल मॉडर्न इंस्टीट्यूट बहादराबाद में आगमन हुआ।
इस दौरान आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी का स्वागत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर उमाकांत इंदौलिया एवं ग्लोबल मॉडर्न इंस्टीट्यूट के प्रबंधक ने किया।
संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रज्ञा गीत, योग डेमो एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी ने कहा कि हमारे प्रतिभावान विद्यार्थी क्षेत्रों आकर जिस तरह का सामाजिक कार्य कर रहे हैं, वह अति सराहनीय है। और राष्ट्रीय सेवा योजना का कैंप देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आदरणीय प्रति कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया भोजन विद्यार्थियों के साथ बैठकर ग्रहण किया।