व्यसन मुक्त भारत व सत्प्रवृत्ति संवर्धन के लिए सैकड़ों लोगों को संकल्प कराया गया
मानव को मानव बनाने का सर्वश्रेष्ठ कर्म है यज्ञ ः श्री आचार्य देवव्रत
हरिद्वार 4 अक्टूबर।
गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि महान वह होता है, जो दूसरों को अपना बना लेता है और स्वयं भी उनका हो जाता है। भारतीय संस्कृति की यही पहचान है।
वे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में आयोजित देवसंस्कृति व्याख्यानमाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री देवव्रत जी ने कहा कि गायत्री परिवार व देसंविवि द्वारा विश्व कल्याण और मानवता की दिशा में जो कार्य किया जा रहा है, इससे संस्कारवान व विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ है। यह सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। मानव को मानव बनाने का मार्ग भी यही है। राज्यपाल जी विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जुड़े और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि भक्ति और शक्ति से ही हम संस्कृति को पोषित कर सकते हैं। मानवता की रक्षा के लिए भारतीय अपना बलिदान करते आए हैं, इस परंपरा को हमें अपनाना चाहिए। युवा आइकान ने कहा कि भारत जागरण की प्रतीक्षा कर रहा है, इसके लिए हम सभी को जागना होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने विभिन्न पत्रिकाओं का विमोचन किया। प्रतिकुलपति डॉ पण्ड्या ने राज्यपाल को प्रतीक चिह्न, रुद्राक्ष माला आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज में भारत को व्यसन मुक्त एवं सत्प्रवृत्ति संवर्धन हेतु सामूहिक संकल्प लिये गये। इस दौरान श्रीराम शर्मा आचार्य रचित काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त शिवानी कपिराज, द्वितीय- वर्णिका आर्य और तृतीय-विजय धनौला को राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व माननीय राज्यपाल श्री देवव्रत जी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी जी का देसंविवि पहुंचने पर प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। माननीय राज्यपाल जी ने देसंविवि में स्थित बाल्टिक सेंटर, स्वावलंबन कार्यशाला आदि प्रकल्पों का निरीक्षण किया। श्री देवव्रत जी ने सपरिवार देसंविवि स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर राष्ट्र की सुख शांति की प्रार्थना की। पश्चात उन्होंने देश रक्षा में अपना सर्वस्व आहुत कर देने वाले वीरों की याद बने शौर्य दीवार में पुष्पांजलि अर्पित की। व्याख्यानमाला में देसंविवि व शांतिकुंज परिवार और गुजरात प्राकृतिक खेती विज्ञान विवि, गुजरात के कुलपति डॉ सीके टिम्बालिया आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री देवव्रत जी सपरिवार शांतिकुंज पहुंचे और अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया स्नेह सलिला शैलदीदी से भेंट किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान प्रमुखद्वय ने श्री देवव्रत जी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी जी का तिलक व युगसाहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल जी ने गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषिद्वय की पावन समाधि में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Recent Post
नवरात्रि अनुष्ठान का विधि विधान
नवरात्रि साधना को दो भागों में बाँटा जा सकता है। एक उन दिनों की जाने वाली जप संख्या एवं विधान प्रक्रिया। दूसरे आहार−विहार सम्बन्धी प्रतिबन्धों की तपश्चर्या। दोनों को मिलाकर ही अनुष्ठान पुरश्च...
आश्विन नवरात्रि:- शक्ति आराधना की है यह वेला
नवरात्रि शक्ति साधना का पर्व है। वैसे तो माता का प्रेम अपनी संतान पर सदा ही बरसता रहता है, पर कभी-कभी यह प्रेम छलक पड़ता है, तब वह अपनी संतान को सीने से लगाकर अपने प्यार का अहसास कराती है। संरक्षण ...
नवरात्रि अनुशासन
उपवास का तत्वज्ञान आहार शुद्धि से सम्बन्धित है, “जैसा खाये अन्न वैसा बने मन” वाली बात आध्यात्मिक प्रगति के लिए विशेष रुप से आवश्यक समझी गई हैं। इसके लिए न केवल फल, शाक, दूध जैसे सुपाच्य...
अजस्र अनुदानों को बरसाने वाली यह नवरात्रि-साधना
अनुष्ठान के अंतर्गत साधक संकल्पपूर्वक नियत संयम-प्रतिबन्धों एवं तपश्चर्याओं के साथ विशिष्ट उपासना पद्धति को अपनाता है और नवरात्रि के इन महत्वपूर्ण क्षणों में अपनी चेतना को परिष्कृत-परिशोधित करते हु...
नवरात्रि अनुष्ठान का विधि- विधान
नवरात्रि साधना को दो भागें में बाँटा जा सकता है : एक उन दिनों की जाने वाली जप संख्या एवं विधान प्रक्रिया। दूसरे आहार- विहार सम्बन्धी प्रतिबन्धों की तपश्चर्या। दोनों को मिलाकर ही अनुष्ठान पुरश्चरणों...
जीवन में विकास कीजिए:-
आपका शरीर प्रतिदिन विकसित हो रहा है। प्रत्येक दिन शरीर में नए रक्त, मज्जा, तन्तुओं का विकास हो रहा है पर खेद है कि शारीरिक अनुपात में मानसिक और आध्यात्मिक विकास नहीं हो रहा। आपका शरीर बड़ा हो...
यौवन की जिम्मेदारी
युवावस्था जीवन का वह अंश है, जिसमें उत्साह, स्फूर्ति, उमंग, उन्माद और क्रिया शीलता का तरंगें प्रचण्ड वेग के साथ बहती रहती है। अब तक जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, उसकी नींव यौवन की सुदृढ़ भूमि ...
चिन्ता पीडित व्यक्ति
मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु रोग- क्षय से पीडित रोगियों में सबसे अधिक संख्या उनकी है जिन्होंने रात दिन दुश्चिन्ताएँ करके अपने शत्रु को बुलाया है। चिन्ता पीडित व्यक्ति के लक्षण:-
(1)...
सद्विचारों द्वारा जीवन लक्ष्य की प्राप्ति
प्रत्येक मनुष्य अपने विचारों द्वारा ही अपना आत्म निर्माण करता है। क्योंकि विचार का बीज ही समयानुसार फलित होकर गुणों का रूप धारण करता है और वे गुण, मनुष्य के दैनिक जीवन में कार्य बनकर प्रकट होते रहत...
सद्विचारों द्वारा जीवन लक्ष्य की प्राप्ति (भाग 2)
अज्ञान, आसक्ति, अहंकार वासना एवं संकीर्णता के बंधनों से छुटकारा पाने को ही मुक्ति कहते हैं। आत्मा-परमात्मा का अंश होने के कारण स्वभावतः युक्त है, उसे यह कुप्रवृत्तियाँ ही अपने बंधन में बाँधकर मायाब...