एक सार्थक श्रद्धाञ्जलि संकल्प : मेरा गाँव, देव गाँव
पूरे गाँव में व्यसनमुक्ति का उद्घोष करते गाँववासी
गुन्नौर गाँव में निकाली व्यसनमुक्ति रैली
मुसाफिरखाना, अमेठी। उत्तर प्रदेश
3 सितम्बर को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी के संस्थापक स्व. डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह की 29वीं पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनकी जन्मभूमि मुसाफिरखाना के अंतर्गत गुन्नौर गाँव में नशामुक्ति रैली, वृक्षारोपण, गायत्री महायज्ञ, श्रद्धांजलि सभा एवं देवपरिवार निर्माण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रात:काल गुन्नौर गाँव में नशामुक्ति रैली के साथ हुआ। मुसाफिरखाना सर्कल के पुलिस उपाधीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने रैली में भाग ले रहे छात्र एवं उपस्थित जन समुदाय को नशा न करने का संकल्प कराया। रैली पूरे गाँव का भ्रमण कर कार्यक्रम के आयोजक दीपक सिंह के घर पहुँचकर समाप्त हुई। स्व. डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के सुपुत्र डॉ. प्रवीण सिंह ‘दीपक’ इन दिनों अमेठी में गायत्री परिवार के जिला युवा समन्वयक का कार्यभार सँभाल रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के तप और कृतित्वों का स्मरण करते हुए कहा कि पूज्य पिताजी ने आजीवन लोगों को नशामुक्ति की प्रेरणा दी। आज उनकी स्मृति में पौधा लगाकर उनकी जन्मभूमि गुन्नौर में गायत्री परिवार के अभियान ‘मेरा गाँव, देव गाँव’ का आरंभ किया जा रहा है। यहाँ विभिन्न सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को गति दी जाएगी।
Recent Post
नवरात्रि अनुष्ठान का विधि विधान
नवरात्रि साधना को दो भागों में बाँटा जा सकता है। एक उन दिनों की जाने वाली जप संख्या एवं विधान प्रक्रिया। दूसरे आहार−विहार सम्बन्धी प्रतिबन्धों की तपश्चर्या। दोनों को मिलाकर ही अनुष्ठान पुरश्च...
आश्विन नवरात्रि:- शक्ति आराधना की है यह वेला
नवरात्रि शक्ति साधना का पर्व है। वैसे तो माता का प्रेम अपनी संतान पर सदा ही बरसता रहता है, पर कभी-कभी यह प्रेम छलक पड़ता है, तब वह अपनी संतान को सीने से लगाकर अपने प्यार का अहसास कराती है। संरक्षण ...
नवरात्रि अनुशासन
उपवास का तत्वज्ञान आहार शुद्धि से सम्बन्धित है, “जैसा खाये अन्न वैसा बने मन” वाली बात आध्यात्मिक प्रगति के लिए विशेष रुप से आवश्यक समझी गई हैं। इसके लिए न केवल फल, शाक, दूध जैसे सुपाच्य...
अजस्र अनुदानों को बरसाने वाली यह नवरात्रि-साधना
अनुष्ठान के अंतर्गत साधक संकल्पपूर्वक नियत संयम-प्रतिबन्धों एवं तपश्चर्याओं के साथ विशिष्ट उपासना पद्धति को अपनाता है और नवरात्रि के इन महत्वपूर्ण क्षणों में अपनी चेतना को परिष्कृत-परिशोधित करते हु...
नवरात्रि अनुष्ठान का विधि- विधान
नवरात्रि साधना को दो भागें में बाँटा जा सकता है : एक उन दिनों की जाने वाली जप संख्या एवं विधान प्रक्रिया। दूसरे आहार- विहार सम्बन्धी प्रतिबन्धों की तपश्चर्या। दोनों को मिलाकर ही अनुष्ठान पुरश्चरणों...
जीवन में विकास कीजिए:-
आपका शरीर प्रतिदिन विकसित हो रहा है। प्रत्येक दिन शरीर में नए रक्त, मज्जा, तन्तुओं का विकास हो रहा है पर खेद है कि शारीरिक अनुपात में मानसिक और आध्यात्मिक विकास नहीं हो रहा। आपका शरीर बड़ा हो...
यौवन की जिम्मेदारी
युवावस्था जीवन का वह अंश है, जिसमें उत्साह, स्फूर्ति, उमंग, उन्माद और क्रिया शीलता का तरंगें प्रचण्ड वेग के साथ बहती रहती है। अब तक जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, उसकी नींव यौवन की सुदृढ़ भूमि ...
चिन्ता पीडित व्यक्ति
मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु रोग- क्षय से पीडित रोगियों में सबसे अधिक संख्या उनकी है जिन्होंने रात दिन दुश्चिन्ताएँ करके अपने शत्रु को बुलाया है। चिन्ता पीडित व्यक्ति के लक्षण:-
(1)...
सद्विचारों द्वारा जीवन लक्ष्य की प्राप्ति
प्रत्येक मनुष्य अपने विचारों द्वारा ही अपना आत्म निर्माण करता है। क्योंकि विचार का बीज ही समयानुसार फलित होकर गुणों का रूप धारण करता है और वे गुण, मनुष्य के दैनिक जीवन में कार्य बनकर प्रकट होते रहत...
सद्विचारों द्वारा जीवन लक्ष्य की प्राप्ति (भाग 2)
अज्ञान, आसक्ति, अहंकार वासना एवं संकीर्णता के बंधनों से छुटकारा पाने को ही मुक्ति कहते हैं। आत्मा-परमात्मा का अंश होने के कारण स्वभावतः युक्त है, उसे यह कुप्रवृत्तियाँ ही अपने बंधन में बाँधकर मायाब...