
महाविद्यालय में व्यसनमुक्ति का संदेश
देश की 65 प्रतिशत युवाशक्ति का भविष्य सँवारने का अभियान
देवास। मध्य प्रदेश
युवा प्रकोष्ठ देवास ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राजोदा में अपना 153 वाँ नशा बन्दी कार्यक्रम आयोजित करते हुए अपने अभियान को देश की 65 प्रतिशत युवाशक्ति को सँवारने का अभियान बताया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण शर्मा, इन्दौर ने कहा कि आज युवा भटके हुए हैं। उन्हें सही दिशा मिल जाये तो वे राष्ट्र के उत्थान में बड़ा योगदान दे सकते हैं। महाविद्यालय में आयोजित व्यक्तित्व परिष्कार कार्यशाला जिला समन्वयक महेश आचार्य, युवा समन्वयक श्री प्रमोद निहाले, विशेष अतिथि श्रीमती मीरा दुबे ने भी सम्बोधित किया।
कालेज की प्राचार्या डॉ. सोनिया भाटी ने गायत्री परिवार द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व परिष्कार के लिए किए जा रहे कार्यों की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने जीवन में अध्यात्म
की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।