रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया
पंचकूला। हरियाणा
01 फरवरी 2024 जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट पंचकूला की रेख देख में पंचकूला जिले के गाँव रिहौर, कस्बा बरवाला, दरिया रेलवे स्टेशन चंडीगढ़, मनीमाजरा ठाकुर द्वारा मंदिर ,सारंगपुर चंडीगढ़ में पाँच स्थानों पर चौबीस- चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हर क्षेत्र में अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया।
सभी कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। पाँच सौ से अधिक बहिनों ने मंगल कलश यात्रा में भाग लिया। राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्यारह हजार
दीप प्रज्वलित किये गए।
शान्तिकुञ्ज से कार्यक्रम संचालन के लिए पहुँचे श्री पूरन चंद्राकर ने प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से युगऋषि का संदेश देते हुए लोगों को बहुत प्रभावित किया। सैकड़ों लोगों ने गायत्री महामंत्र की दीक्षा ली, विद्यारंभ, पुंसवन तथा नशामुक्ति संस्कार भी बड़ी संख्या में सम्पन्न हुए। लोगों ने ऐसे प्रेरणाप्रद कार्यक्रम बार-बार आयोजित करने का आग्रह किया।
यह कार्यक्रम जिला गायत्री परिवार पंचकुला द्वारा श्री सुरेन्दर
सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया। दरियापुर से नगर पार्षद सरदार श्री धर्मेन्दर सैणी, श्री संजय टंडन भाजपा प्रभारी चण्डीगढ व हिमाचल प्रदेश, श्रीमती रंजीता महत्ता
चैयरपर्सन महिला व बाल विकास कल्याण हरियाणा प्रदेश, श्रीमती संदीप सन्धु प्रधान चण्डीगढ विकास परिषद व प्रोफेसर गुरू गोविंद सिंह खालसा कॉलेज आदि गणमान्यों ने यज्ञ में भाग लिया।