मुख्यमंत्री आवास पर गायत्री यज्ञ
शान्तिकुञ्ज प्रतिनिधि पुरोहित थे और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी थे यजमान्
देहरादून। उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने दिनांक 02 जुलाई 2024 को अपने आवास पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने स्वयं पहुँच कर यह यज्ञ सम्पन्न कराया। उन्होंने कर्मकाण्ड कराने के साथ यज्ञीय जीवन दर्शन को जनजीवन में प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता और जनाओं की चर्चा की। आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा कि शान्तिकुञ्ज प्रतिनिधि ने इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिह्न तथा
परम पूज्य गुरूदेव द्वारा रचित दिव्य साहित्य भेंट किया। युगदृष्टा, युगस्रष्टा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री और यज्ञ को पूरे विश्व में घर-घर प्रतिष्ठित कर वस्तुत: जन-जन के मन में सद्विचार एवं सद्भावों को पोषित करने का अभियान चलाया है। देवभूमि उत्तराखण्ड के सनातन गौरव को पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए, विश्व में शान्ति और मानवता के उत्थान के लिए हम सबको इस अभियान को तीव्र गति देने की आवश्यकता