पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ शिशु के विकास एवं रक्तYदान के कार्यक्रम
मंच पर उपस्थित सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य
पर्यावरण संरक्षण के अद्भुत, अनुकरणीय प्रयास
वृक्ष ईश्वर का चैतन्य रूप है। - संत दादागुरू
तरूपुत्र महायज्ञ में नर्मदा स्वच्छता के लिए प्रतिज्ञारत संत दादागुरू की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने वृक्षों को ईश्वर का साक्षात् रूप बताया एवं ईश्वर के जीवंत चैतन्य दर्शन के लिए देव वृक्षों को स्थापित करने का आह्वान किया।
प्रकृति प्रेमी ख्यालीराम का सम्मान
कार्यक्रम में गायत्री परिवार ने प्रकृति प्रेमी ख्यालीराम सेजगाया दसगाँव को
स्वयं के व्यय से अभी तक 12 हजार से अधिक पौधरोपण करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
8 एकड़ भूमि में रोपे 2100 पौधे
विराट गायत्री महायज्ञ की तरह ही पूरे क्षेत्र के गाँव-गाँव में जाकर लोगों में पर्यावरण के प्रति आस्था जगाई। तरूरोपण के समय सांसद, विधायक एवं गायत्री परिवार की 20 शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
सनावद। खरगोन
गायत्री परिवार की सनावद शाखा ने खंगवाड़ा (जूनापानी) तहसील सनावद स्थित पहाड़ी पर 21 सौ पौधों का रोपण किया। आयोजन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, नपा अध्यक्ष सुनीता बिरला, गुर्जर महासभा के अध्यक्ष जगदीश मोरानिया, समाजसेवी राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन थे। गायत्री परिवार के डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री परिवार ने इस वर्ष इस पहाड़ी पर 51 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के पहले दिन 8 एकड़ भूमि पर 2100 पौधे लगाए गए हैं। आगामी दिनों में शेष स्थानों पर भी पौधरोपण कर 51 सौ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम विराट गायत्री महायज्ञ की भाँति सम्पन्न हुआ, जिसके लिए महीनों पहले से गाँव-गाँव प्रचार लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया था। तरूपुत्र महायज्ञ में उपजोन, जिला, तहसील संगठन प्रभारियों सहित आसपास की गायत्री परिवार की 20 से अधिक शाखाओं के प्रभारी एवं अनेक समाज सेवी व प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। इनमें सर्वश्री राजेश पटेल, पन्नालाल बिरला, जगदीश शाह, सालकराम चौधरी की मुख्य उपस्थिति रही। कि गायत्री परिवार ने इस वर्ष इस पहाड़ी पर 51 सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के पहले दिन 8 एकड़ भूमि पर 2100 पौधे लगाए गए हैं। आगामी दिनों में शेष स्थानों पर भी पौधरोपण कर 51 सौ पौधे रोपने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम विराट गायत्री महायज्ञ की भाँति सम्पन्न हुआ, जिसके लिए महीनों पहले से गाँव-गाँव प्रचार लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग और संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया था। तरूपुत्र महायज्ञ में उपजोन, जिला, तहसील संगठन प्रभारियों सहित आसपास की गायत्री परिवार की 20 से अधिक शाखाओं के प्रभारी एवं अनेक समाज सेवी व प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे। इनमें सर्वश्री राजेश पटेल, पन्नालाल बिरला, जगदीश शाह, सालकराम चौधरी की मुख्य उपस्थिति रही।
Recent Post
अहिंसा और हिंसा
अहिंसा को शास्त्रों में परम धर्म कहा गया है, क्योंकि यह मनुष्यता का प्रथम चिन्ह है। दूसरों को कष्ट, पीड़ा या दुःख देना निःसंदेह बुरी बात है, इस बुराई के करने पर हमें भयंकर पातक लगता है। और उस पातक ...
अहिंसा और हिंसा (भाग 2)
बड़े बुद्धिमान, ज्ञानवान, शरीरधारी प्राणियों को दुख देने, दण्ड देने या मार डालने या हिंसा करने के समय यह विचारना आवश्यक है। कि यह दुख किस लिए दिया जा रहा है। सब प्रकार के दुख को पाप और सब प्रकार के...
अहिंसा और हिंसा (अंतिम भाग)
यह सोचना गलती है कि दुख देना हिंसा और आराम देना अहिंसा है। तत्वतः काम के परिणाम और करने वाले की नियत के अनुसार हिंसा अहिंसा का निर्णय होना चाहिये। तात्कालिक और क्षणिक दुख-सुख में दृष्टि को अटकाकर उ...
विचार एक मजबूत ताकत
शुभ सात्विक और आशापूर्ण विचार एक वस्तु है। यह एक ऐसा किला है, जिसमें मनुष्य हर प्रकार के आवेगों और आघातों से सुरक्षित रह सकता है। लेकिन मनुष्य को उत्तम विचार ही रखने और अपनी आदत में डालने अभ्यास नि...
प्रेम या अपनत्व
अपनों के लिए स्वभावत: उनके दोषों को छिपाने और गुणों को प्रकट करने की आदत होती है। कोई भी पिता अपने प्यारे पुत्र के दोषों को नहीं प्रकट करता है। वह तो उसकी प्रशंसा के पुल ही बाँधता रहता है। दुर्गुणी...
सदगुरु की आवश्यकता
अनेक महत्त्वपूर्ण विधाएँ गुरु के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं और तंत्र विद्या का प्रवेश द्वार तो अनुभवी मार्गदर्शक के द्वारा ही खुलता है। अक्षराम्भ यद्यपि हमारी दृष्टि में सामान्य सी बात है, पर छो...
उसे जड़ में नहीं, चेतन में खोजें
समझा जाता है कि विधाता ही मात्र निर्माता है। ईश्वर की इच्छा के बिना पत्ता नहीं हिलता। दोनों प्रतिपादनों से भ्रमग्रस्त न होना हो, तो उसके साथ ही इतना और जोडऩा चाहिए कि उस विधाता या ईश्वर से मिलने-नि...
हे मनुष्य! तुम महान हो!
तुम्हारा वास्तविक स्वरूप- तुम्हारे हिस्से में स्वर्ग की अगणित विभूतियाँ आई हैं न कि नर्क की कुत्सित। तुमको वही लेना चाहिये, जो तुम्हारे हिस्से में आया है। स्वर्ग तुम्हारी ही सम्पत्ति है। शक्त...
स्वाध्याय- एक योग
जीवन को सफल, उच्च एवं पवित्र बनाने के लिए स्वाध्याय की बड़ी आवश्यकता है। किसी भी ऐसे व्यक्ति का जीवन क्यों न देख लिया जाये, जिसने उच्चता के सोपानों पर चरण रखा है। उसके जीवन में स्वाध्या...
धर्म धारणा की व्यवहारिकता
शान्ति के साधारण समय में सैनिकों के अस्त्र-शस्त्र मालखाने में जमा रहते हैं; पर जब युद्ध सिर पर आ जाता है, तो उन्हें निकाल कर दुरुस्त एवं प्रयुक्त किया जाता है। तलवारों पर नये सिरे से धार धरी जाती ह...