
दिल्ली - NCR स्थित गुरुग्राम के माता भगवती प्रज्ञा मंडल द्वारा विद्यालयों में युग साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
दिल्ली - NCR स्थित गुरुग्राम गायत्री परिवार के माता भगवती प्रज्ञा मंडल द्वारा विगत सप्ताह दिनांक 6 एवं 7 दिसंबर 2024 को क्रमशः न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल एवं पीएमश्री सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 4/7 में युग साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रयाज में इन स्कूलों में प्रातः प्रार्थना सभा में जाकर उनके कुल 3 हजार से अधिक छात्रों और 150 से अधिक अध्यापकों को युग ऋषि के युग साहित्य के महत्व से अवगत कराकर उन्हें इन पुस्तकों को क्रय करने और अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों और अनेक अध्यापकों ने रूचिपूर्वक युग साहित्य का क्रय किया।
पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शास्त्री सर,उप प्रधानाचार्य राजीव सर
न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की प्राचार्या महोदया श्रीमती प्रभा संग अन्य शिक्षकगणों का उत्साहवर्धक सहयोग प्राप्त हुआ।
माता भगवती प्रज्ञा मंडल से श्री संजय सिन्हा जी, सुश्री मनीषा सिन्हा जी, शिव कुशवाहा, सुश्री सुनीता जी, राम सिंह जी तथा अन्य परिजनों के प्रयास से गुरुसत्ता के सूक्ष्म संरक्षण में गुरुग्राम में ज्ञानयज्ञ की श्रृंखला का आयोजन हो पा रहा है